Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

    43 minutes ago

    शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकों के हितों को लेकर शिक्षक हुए मुखर

    जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा जयपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आदर्शनगर में मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुआ।

    प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षकों ने भाग लेकर वर्तमान शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षकों की समस्याओं एवं विभिन्न मांगों पर मंथन किया। वक्ताओं ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर चर्चा हुई जिसका अंतर्गत डेढ़ लाख रिक्त पदों को भरने

    सरकारी कोश से वेतन भत्ते लेनेवाले कर्मचारियों एवं राज नेताओं के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ने

    नव क्रमोन्नत विद्यालय में व्याख्याताओं के पद स्वीकृ हो ,सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने, जर्जर भवनों के स्थान पर शीघ्र अस्थायी भवन उपलब्ध कराने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने की मांग उठाई।

    शिक्षकों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, अवकाश के दिनों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में वीक्षक ड्यूटी का मानदेय बढ़ाने तथा परीक्षा केंद्र से ही मानदेय भुगतान की मांग भी रखी।

    सम्मेलन को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन शर्मा, संरक्षक शिवराम शर्मा, न्यायाधिकरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश हाटवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत जांगिड़, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि रामलाल मीणा, महामंत्री संस्कृत शिक्षा अमित योगी, प्रवक्ता मुकेश मीणा सहित प्रमुख शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।

    इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं शिक्षकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई। सम्मेलन में जिला संयोजक कुलजीत सिंह सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। मंच संचालन अन्नू वर्मा ने किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का जिला शैक्षिक सम्मेलन शुरू
    Next Article
    5वा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का चोमू गढ़ गणेश मन्दिर मे पोस्टर विमोचन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment