Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दशहरा मेला अपने परवान पर, आल स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी दे रही लोगों को प्राथमिक उपचार

    37 minutes ago

    कोटा. दशहरा मेला अपने परवान पर है। रोजाना बड़ी संख्या में हाड़ौती और बाहर से भी लोग मेला देखने आ रहे हैं। ऐसे में कई संस्थाओं द्वारा यहां सामाजिक सरोकार भी निभाए जा रहे हैं। आॅल स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी (एएसडब्ल्यूएस) लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवा रहे हैं। सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने बताया कि लगातार चैथे वर्ष संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक डाॅ.नवीन माहेश्वरी के निर्देशानुसार सामाजिक सरोकार में यह कार्य किया जा रहा है। यहां आमजन के लिए निशुल्क जल सेवा और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई जा रही है।  दोपहर 3 बजे से देर रात तक एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सहयोग से मेडिकल स्टाफ मौजूद रहता है। इस वर्ष अब तक करीब 300 से अधिक लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी जा चुकी है। लोगों के लिए यहां पलंग, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जांच के विभिन्न उपकरण व कई व्यवस्थाएं की गई है।  इसमें लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच, हल्की-फुल्की चोट लगने पर दवा, प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही मेले में भ्रमण के दौरान चक्कर आने या कमजोरी महसूस करने पर आवश्यक उपचार दिया जाता है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    IGNOU में डिजिटल शिक्षा एवं विद्यार्थी सेवाओं को बढ़ावा: अब असाइनमेंट और प्रोजेक्ट होंगेऑनलाइन जमा
    Next Article
    मूट कोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, मामले के तथ्यों का गहन अध्ययन एवं स्पष्ट समझ आवश्यक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment