Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    5वा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का चोमू गढ़ गणेश मन्दिर मे पोस्टर विमोचन

    42 minutes ago

    लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के तत्वाधान में होने जा रहे पांचवा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का पोस्टर विमोचन गढ़ गणेश जी मंदिर चोमू में हुआ। मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी ने बताया की पांचवा श्री श्याम महोत्सव दिनांक 26 सितंबर 2026 को रूकमणि गार्डन रेनवाल रोड चोमू में होगा जहां कानपुर से भजन सम्राट अभिषेक शुक्ला जी, सवाई माधोपुर से रितिका कनिका अग्रवाल, जयपुर से सुनील शर्मा एवं गोपाल सेन पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कमलेश सेन, विशाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जयेश रावत एवं सोहन सैनी मौजूद रहे। अशोक विहार निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम मे कुलसचिव के पद पर कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने दी श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की शुभ कामना दी है!

    मंडल के सदस्य जयेश रावत ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार श्री श्याम दरबार सेवा बांदीकुई के द्वारा किया जाएगा।। उत्सव में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा की जाएगी। उत्सव में श्री सालासर बालाजी के पुजारी विष्णु दत्त जी पुजारी का पावन सानिध्य रहेगा। उत्सव को लेकर चोमू शहर की जनता में बहुत खुशी की लहर है। उत्सव की शुरुआत श्याम बाबा की आरती उतार कर होगी उसके पश्चात गणेश जी महाराज माता रानी शंकर भगवान एवं बालाजी महाराज के भजनों से होगी उसके उसके पश्चात बाबा श्याम के भाव भरे मधुर मधुर भजन की प्रस्तुति आए हुए भजन सम्राटों के द्वारा दी जाएगी। अंत में बाबा की आरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
    Next Article
    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment