Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचायत राज चुनाव में मिल रहा जनता का आशीर्वाद, हर जगह बनेंगे भाजपा के प्रधान और जिला प्रमुख - कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत

    15 minutes ago

    जयपुर। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पंचायत राज चुनाव में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

    मंत्री कुमावत ने कहा कि दो चरण में पंचायत राज चुनाव पूरे हो गए हैं, तीसरा चरण चल रहा है और फिर चौथा चरण भी होगा। पंचायत राज चुनाव में जिस तरह से जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है, निश्चित रूप से आने वाले रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी के ही सब जगह प्रधान और जिला प्रमुख बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि पिछले महीने जो नगर निकाय के चुनाव हुए उनमें से 204 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली और भाजपा के बोर्ड बने।

    मंत्री कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने जिस तरह से ढाई साल में राजस्थान के विकास के लिए काम किया उनमें किसान, मजदूर, महिलाओं  और गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करके समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को संबल देने का काम किया, उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि पानी और बिजली के क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी ने अभूतपूर्व काम किया है और जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी को जिताकर सरकार को और मज़बूती मिलेगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    मिलावटखोरों पर 'सरस' का डिजिटल प्रहार
    Next Article
    जयपुर के विद्वान् प्रो. ताराशंकर शर्मा पाण्डेय का शतक-काव्य ‘केलिशून्यशार्दूलम्’ अमृतग्रन्थ माला में प्रकाशित 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन के समापन समारोह में हुआ पुस्तक का लोकार्पण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment