Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीसीएम मसाला ने लॉन्च की ऐतिहासिक ‘धनवर्षा योजना 2026-27’: खुदरा विक्रेताओं के लिए दिवाली से पहले दिवाली का तोहफ़ा

    1 hour ago

     डबल धमाका ऑफ़र के तहत रिटेलर्स को मिलेगा ₹7 लाख और ₹4 लाख से अधिक का अतिरिक्त नकद इनाम व कूपन कैशबैक

      20 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी ऐतिहासिक रिटेलर समृद्धि योजना

    जयपुर, राजस्थान: राजस्थान की प्रतिष्ठित एवं देश की अग्रणी मसाला निर्माण कंपनी पिंक सिटी मिल्स (पीसीएम मसाला) ने अपने नेटवर्क से जुड़े समस्त खुदरा विक्रेताओं (Retailers) के व्यापार में वृद्धि और उनकी समृद्धि के लिए ऐतिहासिक ‘पीसीएम धनवर्षा योजना 2026-27’ (दिवाली से पहले दिवाली ऑफर) का आधिकारिक शुभारंभ किया है। यह योजना 20 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।

    कंपनी नेतृत्व एवं प्रबंधन के वक्तव्य: एल. एल. गुप्ता एवं कृष्ण अवतार खंडेलवाल (प्रबंध निदेशक, पीसीएम मसाला) पीसीएम मसाला की 58 से अधिक वर्षों की गौरवशाली विरासत में हमारे खुदरा विक्रेताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। 'पीसीएम धनवर्षा योजना' हमारे रिटेलर भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की एक अनूठी पहल है। इस 'डबल धमाका योजना' से हर छोटा-बड़ा रिटेलर त्योहारों के इस मौसम में लखपति बनने का सपना साकार कर सकेगा।"

    अमित खंडेलवाल एवं अंकित खंडेलवाल (निदेशक, पीसीएम मसाला): "तकनीक और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस बार योजना का लाभ उठाना बेहद आसान बनाया गया है। रिटेलर्स को केवल उत्पाद पैकेट में दिए गए QR कोड को स्कैन करना है और कूपन का कैशबैक लाभ सीधे उनके बैंक खाते में तुरंत प्राप्त हो जाएगा। हम पारंपरिक गुणवत्ता के साथ आधुनिक व्यापारिक सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ा रहे हैं।"

    *श्रीमती द्रौपदी देवी खंडेलवाल एवं श्रीमती माया देवी खंडेलवाल (सह-अध्यक्ष / Co-Chairpersons):"पीसीएम परिवार हमेशा से अपने विक्रेताओं और उपभोक्ताओं की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध रहा है। 'दिवाली से पहले दिवाली' का यह ऑफर हमारे पूरे रिटेलर नेटवर्क में नई ऊर्जा, उमंग और समृद्धि का संचार करेगा।"

    'पीसीएम धनवर्षा योजना 2026-27' के प्रमुख आकर्षण एवं मुख्य बिंदु:

    * पहला पक्का धमाका (QR कोड कूपन ऑन-द-स्पॉट कैशबैक):

       * थोक/नियमित पैक (प्रति 10 किग्रा खरीद पर): ₹30 से लेकर ₹1,000 तक का QR कोड कूपन।

       * प्रति 30 किग्रा खरीद पर: ₹90 से लेकर ₹1,500 तक का QR कोड कूपन।

       * फैंसी बॉक्स पैक (प्रति 10 बॉक्स खरीद पर): ₹20 से लेकर ₹250 तक का कूपन।

     * दूसरा पक्का धमाका (स्लैब अनुसार अतिरिक्त गारंटीड इनामी राशि):

       * 14 लेवल्स (थोक खरीद): 100 किग्रा से 55,000 किग्रा तक की खरीद पर 14 अलग-अलग लेवल्स पूरे करने पर ₹7 लाख से भी अधिक का अतिरिक्त इनाम।

       * 17 लेवल्स (फैंसी बॉक्स खरीद): 100 बॉक्स से 75,000 बॉक्स तक की खरीद पर 17 लेवल्स पूरे करने पर ₹4 लाख से अधिक का अतिरिक्त इनाम।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रूवास जोबनेर: विक्रम राठौड़ विश्वविद्यालय के जनसंपर्क सलाहकार मनोनीत
    Next Article
    गोबर और मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment