Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाँच दिवसीय मतदाता जागरूकता रैली सफलतापूर्वक हुई संपन्न

    1 hour ago

    लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने एवं शत-प्रतिशत मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक पाँच दिवसीय मतदाता जागरूकता रैली आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत पाँच गांवों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। आज 31 अक्टूबर 2026 को रैली के अंतिम दिन ग्राम कुम्हारियावास में विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों को मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के समापन पर सभी को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।

    मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस ग्राम सीमलियावास में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व एवं अपने मताधिकार के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक किया। द्वितीय दिवस ग्राम तीतरिया में रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। तृतीय दिवस ग्राम बाजडोली में विद्यार्थियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का संदेश देते हुए ग्रामीणों से बिना किसी प्रलोभन, दबाव एवं भेदभाव के योग्य प्रतिनिधि चुनने की अपील की। वहीं, चतुर्थ दिवस 30 अक्टूबर 2026 को ग्राम टूटोली में जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने “अपने वोट के महत्त्व को समझो” (Your Vote Matters) और “जागो, समझो, मतदान करो, अपने भविष्य को बेहतर बनाओ” जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने मताधिकार का महत्व समझाया गया। इन पाँच दिनों में विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि ऐसे अभियानों का हिस्सा बनकर विद्यार्थी न सिर्फ सामाजिक बुराइयों और अवेयरनेस के प्रति गंभीर होते हैं, बल्कि उनमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के संस्कार भी विकसित होते हैं। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में व्यावहारिक शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

    विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने संस्थागत समन्वय, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुव्यवस्थित सामुदायिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस तरह की पहलों को उच्च शिक्षा संस्थानों और समाज के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सामूहिक सहभागिता बढती है तथा सामाजिक जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुँचाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. रजनी खंडेलवाल ने निभाई, वहीं, डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. जितेन्द्र सिंह चौधरी, वेद प्रकाश चौधरी, प्रह्लाद सिंह चौधरी और खुशबू चौधरी ने अभियान के संचालन तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नागरिक कर्तव्य एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ ग्रामीण समुदाय को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन

    Related राजनीति Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment