Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फेमिनिस्ट क्रिटिसिज्म” पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

    43 minutes ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा दिनांक18 सितम्बर 2026 को ‘फेमिनिस्ट क्रिटिसिज़्म’ विषय पर एक सार्थक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्नातक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. सुधा राय, पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, एवं पूर्व डीन (मानविकी विभाग), राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के स्वागत एवं संबोधन से हुई। प्रो. सुधा राय ने साहित्य के माध्यम से नारीवाद की विविध अवधारणाओं और स्त्री-अनुभवों को समझाया। उन्होंने बैटी फ्रिडन के लेखन तथा महिला शिक्षा के सामाजिक प्रभाव पर चर्चा करते हुए वर्जीनिया वूल्फ की ‘एंजल इन द हाउस’ की अवधारणा के माध्यम से पितृसत्तात्मक अपेक्षाओं और स्त्री की सामाजिक भूमिका को स्पष्ट किया। अमेरिकी एवं यूरोपीय साहित्य के उदाहरणों के साथ उन्होंने फेमिनिस्ट थ्योरी, गायनोक्रिटिसिज़्म और ‘सेकंड शिफ्ट’ जैसी अवधारणाओं पर प्रकाश डाला तथा साहित्य में स्त्री की पहचान, अनुभवों और प्रतिनिधित्व को रेखांकित किया। फिल्मों और साहित्य में स्त्री के वस्तुकरण, लैंगिक भेदभाव तथा बदलती स्त्री-चेतना पर भी चर्चा हुई। इस दौरान छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और नारीवादी साहित्य एवं उससे जुड़े सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श किया, जिससे छात्राओं को साहित्य में स्त्री-अनुभव, पहचान और समानता के प्रश्नों को आलोचनात्मक दृष्टि से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन में स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष, डॉ स्वाति धनवानी ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन ऋषिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग की भव्या पुरी एवं अदिति पंकज भी उपस्थित रहे और लगभग 150 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस व्याख्यान ने छात्राओं को साहित्य में स्त्री-अनुभव, पहचान और समानता के प्रश्नों को आलोचनात्मक दृष्टि से समझने का अवसर प्रदान किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्राकृतिक पत्तियों से छात्राओं ने सीखी पर्यावरण-अनुकूल लीफ हैमर प्रिंटिंग तकनीक
    Next Article
    छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment