Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया

    39 minutes ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के भौतिकी विभाग द्वारा दिनांक 19 सितंबर को छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य अतिथि अतर सिंह, फाउन्डर, फिजिक्स बाय ए. सिंह रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भौतिकी विषय में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों से अवगत कराना तथा अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। अपने व्याख्यान में अतर सिंह ने छात्राओं को भौतिकी के क्षेत्र में उपलब्ध विविध एवं उभरते हुए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भौतिकी केवल अकादमिक क्षेत्र एवं शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से छात्राएँ अनुसंधान, वैज्ञानिक अधिकारी, रक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सौर ऊर्जा उद्योग, सरकारी एवं अनुसंधान संस्थानों, न्यूक्लियर मेडिसिन, रेडियोलॉजी, सेमीकंडक्टर उद्योग सहित अनेक क्षेत्रों में अपने करियर का निर्माण कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को बदलते समय और रोजगार क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल विकसित करने तथा उपलब्ध अवसरों को समझकर सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उचित मार्गदर्शन और सही दिशा के साथ भौतिकी के विद्यार्थी विभिन्न नवीन एवं रोजगारपरक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। इस मार्गदर्शन से छात्राओं को अपने भविष्य के करियर विकल्पों के संबंध में अधिक स्पष्टता प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के करियर-उन्मुख व्याख्यान छात्राओं को उनके भविष्य के लिए सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कुल 60 छात्राओं एवं विभागीय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    फेमिनिस्ट क्रिटिसिज्म” पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
    Next Article
    डिजिटल डिटॉक्स आवरः डिस्कनेक्ट टू रिकनेक्ट- लेस स्क्रीन, मोर फोकस’’ विषय पर संवादात्मक सत्र का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment