Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रक्तदान शिविर का आयोजन, 110 यूनिट रक्त संग्रहित

    1 hour ago

    स्वर्गीय मदनलाल निर्वाण की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन सोसाइटी के तत्वावधान में राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय, जयपुर के सहयोग से काली कमली वाली बगीची, झालाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

    कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद सुमन रमेश भाटी, राजकुमार निर्वाण एवं उनकी टीम, संस्था के सचिव डॉ. अशोक सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़,
    Next Article
    जयपुर महानगर में 21 सितंबर को निकलेगी ‘लोकमंथन यात्रा’ लोक संस्कृति, लोक परंपरा और लोक चेतना के विविध रंगों से सजेगा जयपुर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment