Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विधायकों के सवालों के दिए जवाब

    3 days ago

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को प्रश्चकाल के दौरान पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने वैर (भरतपुर) से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कौली द्धारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया। इस दौरान मंत्री कुमावत ने गोपालन विभाग द्धारा पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला खोले जाने को लेकर समस्त विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाएं। कुमावत ने कहा कि नंदीशाला के लिए राजस्थान सरकार 90 फीसदी तक अनुदान देती है। साथ ही पात्र गौशालाओं में अनेक विकास कार्यों के लिए भी अनुदान देय है। उन्होंने गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह भूमि पंचायत राज विभाग के अधीन होती है, इसलिए पंचायत राज मंत्री से आग्रह है कि वे अतिक्रमण वाली गोचर भूमि चिन्हित कर उसे कब्जामुक्त करवाएं। गोपालन मंत्री कुमावत ने गोचर भूमि को गौशाला के लिए आवंटित करने के सवाल के जवाब में कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सिवाय चक भूमि नहीं है वहां इसका आवंटन किया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव लिए जाएंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारतीय भाषाओं के माध्यम से शास्त्रीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ना ही भारतीय ज्ञान परम्परा का मूल उद्देश्य
    Next Article
    गौशालाओं को अनुदान भी देंगे और निर्माण भी कराएंगे - गोपालन मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment