Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह कपकजा के नए अध्यक्ष और एन. राम महासचिव बनें

    23 hours ago

    खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलुमनाई एसोसिएशन (KPCJAA) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं दिवाली स्नेह मिलन , होटल न्यू हवेली, जयपुर में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

    समारोह में आर्किटेक्ट तुषार सोगानी, प्रेसिडेंट इलेक्ट ARCASIA, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

    एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह अध्यक्ष,  रघुनाथ सिंह उपाध्यक्ष, श्री एन. राम महासचिव,  नंदा राम कोषाध्यक्ष एवं  भंवर लाल यादव संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।

    इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष  जी.पी. शर्मा एवं निवर्तमान महासचिव  दिनेश चंद सैनी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां साझा करते हुए सभी सदस्यों को उनके द्वारा दिये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कपकजा के चेयरमैन एवं कॉलेज प्राचार्य श्री विनोद जांगिड ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह ने एसोसिएशन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने आगामी कार्ययोजना के तहत **4C Philosophy – CONNECT • CLIMB • CONTRIBUTE • CREATE LEGACY** को संगठन की प्रमुख विचारधारा के रूप में प्रस्तुत किया।

    नवनिर्वाचित महासचिव एन. राम ने सभी अतिथियों, सदस्यों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन कॉलेज  के विकास, नेटवर्किंग और युवा प्रतिभाओं के मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्य करेगा।

    शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त दिवाली स्नेह मिलन का कार्यक्रम हुआ जो आपसी मेल-मिलाप, म्यूजिकल नाईट, नेटवर्किंग एवं रात्रिभोज के साथ सम्पन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एमजीडी गर्ल्स स्कूल में तीन दिवसीय 'एमजीडी एमयूएन 2026' का सफल आयोजन
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment