Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

    15 hours ago

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गुरुवार को दिवाली स्नेह मिलन समारोह-2026 का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात लक्ष्मी पूजन एवं आरती की गई।

    इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी डागा, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी एवं असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी और डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कॉलेज की परंपरा के अनुसार पांच, दस, पंद्रह एवं उससे अधिक वर्षों से संस्थान में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होंने सभी के समर्पण, निष्ठा एवं योगदान की सराहना करते हुए चांदी के सिक्के एवं नकद उपहार भेंट किए तथा दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    डॉ. राजीव बियानी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने रिश्तों का ख्याल रखना चाहिए और उन्हें मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने कार्यों को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा दीपावली का पर्व मंगलमय एवं खुशहाल बनाने की कामना की। उन्होंने सभी से मिलकर संस्थान की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

    डॉ. संजय बियानी ने सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान में रचनात्मकता, उत्साह और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने भी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं स्टाफ के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक जुड़ाव और सकारात्मकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। साथ ही संस्थान की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं समर्पित सेवाओं के लिए मार्केटिंग टीम को भी सम्मानित किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन में उत्सव, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण रहा, जिसने दिवाली स्नेह मिलन समारोह को यादगार बना दिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह कपकजा के नए अध्यक्ष और एन. राम महासचिव बनें
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव:

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment