Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान में पहुँचे दीपशिखा कॉलेज के विद्यार्थी

    48 minutes ago

    RARI, दुर्गापुरा के शैक्षणिक भ्रमण में B.Sc.-B.Ed एवं B.Sc. विद्यार्थियों ने लिया कृषि अनुसंधान का व्यावहारिक अनुभव

    जयपुर। दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर, जयपुर के विज्ञान विभाग द्वारा B.Sc. एवं B.Sc.-B.Ed. के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (RARI), दुर्गापुरा, जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस

    शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि अनुसंधान, पादप विज्ञान, फसल सुधार, पादप जैव प्रौद्योगिकी तथा अन्य संबंधित अनुसंधान गतिविधियों का व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के Weed Museum सहित विभिन्न वैज्ञानिक प्रदर्शनों, पादप नमूनों एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया।

    इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनिला शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानों का प्रत्यक्ष भ्रमण विद्यार्थियों में अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होता है।

    भ्रमण के दौरान विभागाध्यक्ष देवेन्द् कुमार, डॉ. नीतू चौहान एवं डॉ. योगिता सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा विभिन्न पादपों, खरपतवारों एवं अनुसंधान गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने भी वैज्ञानिक प्रदर्शनों में विशेष रुचि दिखाई और विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

    चेयरमैन प्रेम सुराणा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि शिक्षा को प्रयोगात्मक एवं अनुभव आधारित बनाने से विद्यार्थियों की समझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रमण से प्राप्त ज्ञान को अपने अध्ययन एवं भविष्य के करियर में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने RARI के पादप एवं खरपतवार संग्रहालय तथा अन्य वैज्ञानिक प्रदर्शनों का अवलोकन किया और कृषि एवं पादप विज्ञान से जुड़ी अनुसंधान गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभवों के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन आवश्यक हैं

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Delhi Weather: National Capital Braces for More Rain, Thunderstorms and Gusty Winds as March Turns Wettest Since 2023
    Next Article
    रीजनल कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment