Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विशेष सत्र आयोजित

    35 minutes ago

    जयपुर। बियानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: शिक्षा प्रणाली का रूपांतरण” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. एम. आर. भादू, आयोजक निदेशक डॉ. संजय बियानी, सहायक निदेशक डॉ. प्रियंका बियानी एवं प्राचार्या डॉ. शिप्रा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एम. आर. भादू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य रोट लर्निंग सिस्टम के स्थान पर समग्र, लचीली और बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी के उपयोग, सतत मूल्यांकन और शिक्षक प्रशिक्षण को नीति की प्रमुख पहल बताया। उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 शिक्षा को समावेशी, कौशल आधारित और 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

    सत्र के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पक्षों, शिक्षण पद्धतियों और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों एवं छात्राओं ने शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और जानकारी प्राप्त की।

    कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं बी.एड. छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अवधारणा, प्रमुख प्रावधानों और व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना तथा उन्हें बदलती शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप तैयार करना रहा।

    कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. तृप्ति सैनी ने किया। सत्र में कॉलेज के शिक्षकों एवं बी.एड. छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का शुभारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment