Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि: नुक्कड़ नाटक व रैली से गूंजा वाटिका बस स्टैंड

    3 months ago

     

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा आज पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु वाटिका बस स्टैंड पर गरिमामय वातावरण में नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने की।

    इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक की संपूर्ण तैयारियाँ श्रीमती सीमा चौधरी के निर्देशन में सम्पन्न करवाई गईं। प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक का शीर्षक “पुलवामा अटैक” रहा, जिसमें पुलवामा हमले की त्रासदी, शहीदों का अद्वितीय बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिक कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली से हुआ। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति के साथ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। रैली के उपरांत वाटिका बस स्टैंड चौराहे पर विद्यार्थियों द्वारा पुलवामा हमले पर आधारित नुक्कड़ नाटक की मार्मिक प्रस्तुति दी गई। नाटक के दृश्य अत्यंत भाव-विभोर करने वाले रहे, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया और वातावरण को संवेदना एवं राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

    दर्शकों ने विद्यार्थियों की अभिनय कला एवं भाव-अभिव्यक्ति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एक दर्शक द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 100 रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। संपूर्ण कार्यक्रम गरिमा, अनुशासन एवं देशप्रेम की भावना से परिपूर्ण रहा।

    कार्यक्रम में विशेष शिक्षा विभाग के अध्यापकगण—श्रीमती सीमा चौधरी, राघवेंद्र यादव, गीतारानी एवं हसन दीन खान—का योगदान सराहनीय रहा।

    समापन अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने कहा “देश के इन वीर सपूतों को शत-शत नमन। उनका बलिदान हमारी आज़ादी और शांति का आधार है।”

    इस अवसर पर डॉ. अंकित गांधी ने शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए शांतिपूर्ण एवं सामंजस्यपूर्ण भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

    डॉ. रश्मि जैन ने भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—

    “नमन है मेरा उन शहीदों को, जो तिरंगा ओढ़ कर आए थे। पुलवामा हमले में शहीद सभी वीरों को सादर श्रद्धांजलि।”

    वहीं डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों की कला की सराहना करते हुए उन्हें देश की भावी पीढ़ी बताते हुए निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया।

    अंत में “जय हिंद, जय भारत” के नारों के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दीपशिखा ग्रुप (यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) में प्रो. अमरिका सिंह का गरिमामय स्वागत
    Next Article
    बजट में शिक्षा से संबंधित घोषणा की अक्षरशः पालना हो- राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment