Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा ग्रुप (यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) में प्रो. अमरिका सिंह का गरिमामय स्वागत

    3 months ago

    जयपुर, शनिवार को प्रो. अमरिका सिंह का दीपशिखा ग्रुप (यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, )में आगमन अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर प्रो.सिंह का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

    प्रो. अमरिका सिंह उच्च शिक्षा जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे विक्रांत यूनिवर्सिटी के कुलपति तथा मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी उदयपुर के कुलपति के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। रसायन विज्ञान विषय में उनकी गहन विशेषज्ञता है। उन्होंने अनेक शोध-पत्र एवं पुस्तकें प्रकाशित की हैं तथा कई शोधार्थियों को पीएच.डी. हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया है। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विभिन्न फेलोशिप एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं।

    अपने संबोधन में प्रो. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालयों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर नवाचार, गुणवत्ता और शोध-उन्मुख वातावरण तैयार करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान आधारित सोच और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर दीपशिखा ग्रुप( यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी )की ओर से संदेश देते हुए वाइस चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि ऐसे अनुभवी शिक्षाविद का मार्गदर्शन संस्थान के लिए प्रेरणादायी है और इससे विश्वविद्यालय नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा।

    कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा प्रो. अमरिका सिंह के आगमन को दीपशिखा ग्रुप (यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    "यूथ मेंटल हेल्थ फर्स्ट एड" चार दिवसीय कार्यशाला
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि: नुक्कड़ नाटक व रैली से गूंजा वाटिका बस स्टैंड

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment