Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने किया “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” कार्यक्रम का आयोजन

    4 days ago

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुमन मौर्या, राजनीति विज्ञान, राजस्थान विश्वविद्यालय उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संविधान की समानता एवं सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने महिलाओं के लिए संसद एवं विधानसभाओं में आरक्षण के प्रावधान को लोकतांत्रिक भागीदारी को सुदृढ़ करने वाला बताया। साथ ही, उन्होंने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिनियम के प्रावधानों को समझकर समाज में जागरूकता फैलाने तथा महिलाओं के अधिकारों को सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता तथा समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर से डॉ इंदु रवि, उपनिदेशक, डॉ शेर सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक एवं डॉ राममूर्ति मीणा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ मंजू नायर एवं विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने इस प्रकार के आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे समाज में महिलाओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स वितरण किये गए | 

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज करेंगे कोटा लोकसभा क्षेत्र के प्रधानाचार्यो से संवाद
    Next Article
    जेईसीआरसी में वार्षिक मीडिया फेस्ट 'मंथन 2026' का आयोजन: मीडिया और सिनेमा जगत की नामी हस्तियों ने की शिरकत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment