Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज करेंगे कोटा लोकसभा क्षेत्र के प्रधानाचार्यो से संवाद

    4 days ago

    कोटा-बूंदी जिले के सरकारी स्कूलों का जानेंगे हाल, देंगे निर्देश

    कोटा! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल रविवार को कोटा के नयापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में प्राप्त 9:00 बजे कोटा - बूंदी लोकसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो के साथ सीधा संवाद करेंगे! 

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जहां संवाद के माध्यम से प्रधानाचार्य से सीधे बात कर स्कूलों के हाल जानेंगे वहीं प्रधानाचार्यो को निर्देश भी देंगे! कार्यक्रम रविवार को प्रातः ठीक 9:00 बजे प्रारंभ होगा! कार्यक्रम का यूट्यूब चैनलों पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा!

     इस कार्यक्रम से पूर्व शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अंवाली - रोजड़ी स्थित अणुव्रत कॉलोनी में महर्षि दयानंद सरस्वती सेवा न्यास के नवीन भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे! 

     दोपहर 2:00 बजे ओ आर एस - सी एल ई पाठशाला रामगंज मंडी द्वारा नवोदय स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी में एक साथ 20 विद्यार्थियों का चयन होने पर चयनित विद्यार्थियों का सम्मान नाथू लाल जी का कुआं, गायत्री मंदिर के पास, रामगंज मंडी में समारोह पूर्वक करेंगे!

     इसी दिन रविवार को शाम 4:00 बजे नयापुरा कोटा के सियाम ऑडिटोरियम में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी कोटा द्वारा स्नेह मिलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बतौर मुख्यमंत्री शामिल होकर शिक्षकों का सम्मान करेंगे!

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन
    Next Article
    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने किया “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” कार्यक्रम का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment