Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्वच्छता में राजस्थान बने अग्रणी- सचिव, स्वायत्त शासन विभाग

    3 months ago

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 टूल किट पर उदयपुर संभाग का आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न—

    जयपुर। नगर निगम उदयपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शुक्रवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 टूल किट पर उदयपुर संभाग की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रवि जैन, सचिव, स्वायत्त शासन विभाग; जुईकर प्रतीक चन्द्र शेखर, निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी); अभिषेक खन्ना, आयुक्त, नगर निगम उदयपुर; उप निदेशक (क्षेत्रीय) उदयपुर संभाग सहित उदयपुर संभाग के समस्त नगरीय निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन ने सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी संकेतकों पर समग्र दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण कर स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण एवं आमजन से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने, स्व-मूल्यांकन करने तथा नागरिक सहभागिता एवं विभिन्न विभागों के साथ प्रभावी समन्वय से कार्य करने पर बल दिया।

    निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) जुईकर प्रतीक चन्द्र शेखर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शहरों को कचरा-मुक्त, ओडीएफ-प्लस, ओडीएफ-वॉटर प्लस तथा सतत स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12,500 अंकों के विस्तृत मानकों के अंतर्गत दृश्यात्मक स्वच्छता, घर-घर कचरा संग्रह, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण एवं प्रोसेसिंग, डम्प साइट रिमेडिएशन, उपयोग किए गए जल का प्रबंधन तथा सफाई मित्रों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पट्टों के संबंध में लिप्त दोषियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
    Next Article
    पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, समाधान के दिए निर्देश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment