Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पट्टों के संबंध में लिप्त दोषियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

    3 months ago

    राज्यमंत्री देवासी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,

    जयपुर। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सिरोही जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

     

    बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अन्त्योदय की भावना के साथ काम कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें।

     

    इस दौरान राज्य मंत्री देवासी ने जिले के रामझरोखा मंदिर के पट्टों के संबंध में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए गलत पट्टे निरस्त करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण प्राथमिकता के साथ त्वरित रूप से हो।

     

    बैठक में राज्य मंत्री देवासी ने बजट प्रकरण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), आगामी बजट प्रस्ताव, आबादी विस्तार के लिए प्रक्रियाधीन प्रस्तावों की प्रगति एवं पिछले दो साल में हुए सड़क निर्माण कार्यो की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

     

    बैठक को संबोधित करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग लेनें तथा विभिन्न स्तर पर लंबित कार्यों की सफल क्रियान्वित के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी संबंधित स्तर भिजवाया जाना सुनिश्चित करने की बात कही।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    लूणकरणसर विधानसभा के समस्त क्षेत्रों में स्थापित हुए विकास के नए आयामः खाद्य मंत्री —
    Next Article
    स्वच्छता में राजस्थान बने अग्रणी- सचिव, स्वायत्त शासन विभाग

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment