Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन एवं कॉम्पिटिशन में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    2 days ago

    - व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत 16 सेक्टर्स में चयनित विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल, मिले पुरस्कार

     

    जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर की ओर से गुरुवार को विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन कम कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में व्यावसायिक शिक्षा के 16 सेक्टर्स में जिला स्तर पर प्रथम चयनित विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए।

     

    प्रस्तुत मॉडलों में सिक्योरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, फाइनेंस, आईटी, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, एग्रीकल्चर सहित कुल 16 सेक्टर्स के मॉडल शामिल रहे।

     

    राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्नातक के बाद जब विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का सामना करता है, उससे पहले व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। जिन विद्यार्थियों के पास कौशल आधारित शिक्षा होती है, वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।

     

    राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि कौशल विकास पर भी विशेष जोर देती है। यह नीति विद्यार्थियों के हुनर को निखारने का कार्य कर रही है।

     

    कार्यक्रम के समापन समारोह में 16 श्रेणियों में प्रस्तुत किए गए मॉडलों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को पाँच सेक्टरों के कौशल विकास सामग्री किट भी वितरित किए गए।

     

    इस अवसर पर अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (द्वितीय) अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त संतोष मीना, संयुक्त निदेशक श्रीमती मंजू शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर श्रीमती मुकुल कविया, उप निदेशक डालचंद गुप्ता एवं विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता उपस्थित रहे।

     

    इन श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार -

     

    कृषि, परिधान निर्माण एवं गृह साज-सज्जा, ऑटोमोबाइल (वाहन उद्योग), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा, ब्यूटी एंड वेलनेस, निर्माण (कंस्ट्रक्शन), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सेवाएं, आईटी/आईटीईएस, प्लम्बिंग, सुरक्षा सेवाएं, रिटेल, दूरसंचार, पर्यटन एवं आतिथ्य तथा मल्टीमीडिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव" दर्पण "का भव्य आयोजन
    Next Article
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment