Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों का राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

    4 months ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों को संसदीय प्रणाली, विधायी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को निकट से समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
    यह भ्रमण विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभाग के शिक्षक डॉ. मुकेश वर्मा एवं डॉ. सुमन मौर्य के कुशल समन्वय में सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन की संरचना, सुरक्षा प्रणाली और सदन संचालन की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्हें मुख्य सदन, केंद्रीय हॉल, विभिन्न समिति कक्षों तथा अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का भ्रमण कराया गया। विधानसभा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति, चर्चा तथा विधेयकों के पारित होने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    विद्यार्थियों ने हाल ही में स्थापित राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भी निरीक्षण किया, जिसमें राज्य की राजनीतिक विकास यात्रा, संविधान निर्माण से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज़, स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक चित्र और लोकतांत्रिक परंपरा से संबंधित सामग्री आकर्षक रूप में प्रदर्शित है। संग्रहालय के डिजिटल मॉडल और इंटरैक्टिव डिस्प्ले विद्यार्थियों के लिए विशेष रुचि का केंद्र रहे।
    समन्वयक शिक्षक डॉ. सुमन मौर्य एवं डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, क्योंकि इससे उन्हें कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों की व्यावहारिक समझ को मजबूती मिली। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और अभूतपूर्व बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यपाल ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
    Next Article
    स्मार्ट लाइब्रेरीज़, AI और IoT आधारित लर्निंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जेईसीआरसी फ़ाउंडेशन में हुआ आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment