Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर: रिफ फिल्म क्लब द्वारा जयपुर में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। शमाज़ नवाब सिद्दीकी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहचान, संघर्ष, दृढ़ता, मौन और अपने भीतर की रोशनी को खोजने जैसे संवेदनशील विषयों को केंद्र में रखती है। फिल्म को Marché du Film – Festival de Cannes में भी प्रदर्शित किया जा चुका है।

    लालकोठी स्थित एसआरएनजी ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित स्क्रीनिंग में जयपुर के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से आए सिनेमा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु-वर्ग के दर्शकों ने फिल्म को देखा और इसके विषयों तथा प्रस्तुति पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

    फिल्म की कहानी और उसके दृश्यात्मक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पहचान, व्यक्तिगत संघर्ष और परिस्थितियों के बीच अपनी आवाज़ तलाशने जैसे विषयों को सामने रखा गया। स्क्रीनिंग का उद्देश्य दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ ऐसे सिनेमा से जोड़ना रहा, जो सामाजिक और मानवीय अनुभवों पर विचार करने का अवसर देता है।

    रिफ फ़िल्म क्लब के संस्थापक सोमेंद्र हर्ष जी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य दुनिया भर के विविध और सार्थक सिनेमा को जयपुर के दर्शकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि फिल्म स्क्रीनिंग के साथ-साथ दर्शकों के बीच संवाद, चर्चा और सिनेमा को समझने की संस्कृति विकसित करना रिफ फ़िल्म क्लब की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

    ‘Shadows of Light’ की स्क्रीनिंग रिफ फ़िल्म क्लब की इसी पहल का हिस्सा रही, जिसके माध्यम से जयपुर में विश्व सिनेमा और स्वतंत्र फिल्मों के लिए एक सक्रिय दर्शक समुदाय तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Etihad Delhi-Abu Dhabi Flight Cancelled: तकनीकी खराबी से उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को कितना मुआवजा मिल सकता है?
    Next Article
    ‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, लोक संस्कृति के विविध रंगों से सजा महारानी कॉलेज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment