Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पर्यवारण सरंक्षण का संदेश तुलसी यात्रा

    3 months ago

    ब्रह्मपुरी क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन, तुलसी यात्रा में 1500 से अधिक महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता

     

    जयपुर। आज ब्रह्मपुरी क्षेत्र की लक्ष्मी नारायण पुरी बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देते हुए तुलसी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की अपार सहभागिता देखने को मिली, जिसमें लगभग 1500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    तुलसी यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

     

    महिलाओं ने तुलसी को जीवनदायिनी और पर्यावरण-संरक्षक मानते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

    आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दृष्टि और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का प्रतीक है। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण संकट के बीच ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है, जो समाज को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

     

    विराट हिंदू सम्मेलन के इस आयोजन ने समाज में समरसता, पर्यावरण चेतना और सांस्कृतिक जागरण को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही तथा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विराट हिन्दू सम्मेलन में पर्यावरण सेवक, गौसेवक व वीर सैनिक परिवार सम्मानित
    Next Article
    हिंदुत्व ही रखेगा विश्वबंधुत्व की आधारशिला, हिन्दू समाज एक होगा तो विश्व को भी एकता का मार्ग दिखायेगा - जसवंत खत्री

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment