Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन

    4 days ago

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए 'महात्मा फुले अमर रहें' के नारे लगाए।

    पुष्पांजलि के पश्चात आयोजित 'शिक्षा और सामाजिक समरसता' विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष अभिषेक मीणा ने कहा कि, "महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई जब समाज कुरीतियों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने विशेष रूप से नारी शिक्षा और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का मुख्य केंद्र हैं।"

    संगोष्ठी में इकाई मंत्री मीनाक्षी गौड़ ने रेखांकित किया कि ABVP महात्मा फुले के 'सत्यशोधक' विचारों को आत्मसात करते हुए शैक्षणिक परिसरों में जातिगत भेदभाव मिटाने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव संकल्पित है। वक्ताओं ने उनके द्वारा स्थापित 'सत्यशोधक समाज' के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष विशाल उज्जैननिया ,पल्लव तिवारी, ऋषभ शर्मा, कुनाल सरासर और महानगर सह मंत्री मनोज सैनी ,इकाई सहमंत्री ओमराज यादव ,प्रांत मीडिया सह सयोजक राहुल गोस्वामी सहित अनेक परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

    Click here to Read More
    Previous Article
    ’’छःदशक-आत्म शक्ति का उत्सव’’ का रंगारंग समापन
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment