Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ’’छःदशक-आत्म शक्ति का उत्सव’’ का रंगारंग समापन

    4 days ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में आज युवा महोत्सव ‘कस्तूरी-2026’ के अंतर्गत आज तीसरे दिन ‘द ऑपोजिट ऑफ करेज इज नॉट कॉवर्डिस, इट इज कंफर्मिटी’ विषय पर अंतर महाविद्यालय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष पर तर्क सहित अपने विचार प्रस्तुत किये। इसमें कानोड़िया महिला महाविद्यालय से याशिका लालवानी ने प्रथम, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से दिव्या तेवतिया द्वितीय और कानोड़िया महाविद्यालय से ही हर्षिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘एआई वर्सेज ह्यूमन क्रियेटिविटि’ विषय पर आधारित डिजाइन मेनिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता का सुन्दर प्रदर्शन किया। इसमें कानोड़िया महिला महाविद्यालय से आत्ममिका दुबे व रिद्धिमा जालन ने प्रथम, महाराजा कॉलेज से लक्ष्य शंकर और अंशुल दाबोड़िया ने द्वितीय एवं कानोड़िया महिला महाविद्यालय से ही अमरजोत कौर व रुद्राक्षी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

    अंतः महाविद्यालय ‘स्नैक अटैक’ कुकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी पाक कला दिखाई। इसमें खुशबू जगरवाल व जयश्री शर्मा प्रथम, माही शाह और भूमि यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। राजस्थानी उत्सव थीम पर आधारित मेहंदी प्रतियोगिता में जया मीणा ने प्रथम और चंचल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

    समापन समारोह के अंतर्गत महाविद्यालय के नृत्यम डांस क्लब की छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी और वेस्टर्न डांस की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्रा पूजा राठौड़ के एकल अभिनय ने सभी को भाव-विभोर कर तालियां बटोरी। छात्रा श्रद्धा शर्मा ने मोनोलॉक प्रस्तुत किया और भूमि काबरा ने स्टैण्डअप कॉमेडी के माध्यम से सभी को हंसाया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन, डॉ. मनीषा माथुर एवं डॉ. रंजना अग्रवाल ने युवा उत्सव में कार्यरत सभी समितियों की सदस्य छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। अंत में युवा उत्सव कस्तूरी की संयोजक, उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर ने इस आयोजन की सफलता के लिये सभी प्रतिभागियों के साथ महाविद्यालय प्रशासन, सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं और अशैक्षणिक कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन समारोह का संचालन छात्रा कशिश गौड़, माही असीजा और प्रिया ने किया। 

    कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में 24-25 अप्रैल, 2026 को होने वाले एनुअल लिटरेचर फेस्टिवल ‘सागा 2026 ‘के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    फ्यूचर रेडी केरियर की दिशा में ऐतिहासिक पहल
    Next Article
    महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment