Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराजा कॉलेज से निकल कर एमडी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने प्रोफेसर मिलाप पूनिया, एलुमिनाई ने रोहतक जाकर दी बधाई

    1 day ago

    जयपुर। जयपुर के महाराजा कॉलेज में पढे मिलाप पूनिया एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के वाइस चांसलर नियुक्त हुए हैं। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने प्रोफेसर मिलाप पूनिया को तीन वर्ष के लिए वाइस चांसलर के रूप में नियुक्ति दी है। सोमवार को प्रोफेसर पूनिया ने वाइस चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण किया। जयपुर के महाराजा कॉलेज से निकले प्रोफेसर पूनिया के वीसी बनने पर महाराजा कॉलेज एलुमिनाई के प्रतिनिधि मंडल ने रोहतक पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं दी। गोखले होस्टल के वार्डन डॉक्टर विजयपाल मीणा, जर्मन भाषा के एक्सपर्ट जितेंद्र सैन, अरुण ढाका, रोहिताश्व राव और राजेंद्र यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रोफेसर पूनिया को बधाई दी। प्रोफेसर पूनिया चूरू जिले के सुलखनिया गांव के रहने वाले हैं।

     

    महाराजा कॉलेज के छात्र से वीसी तक का सफर

     

    वर्ष 1991 से लेकर 1994 तक प्रोफेसर मिलाप पूनिया जयपुर स्थित महाराजा कॉलेज के स्टूडेंट रहे। यहां से उन्होंने बीएससी की पढाई की। इस दौरान वे गोखले हॉस्टल में रहे। वर्ष 1996 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय ये ज्योग्राफी डिपार्टमेंट से एमएससी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1998 में उनका चयन उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ। वर्ष 1998 से 2002 तक राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे। इसके बाद वर्ष 2002 से 2006 तक इसरो के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग में वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दी। पिछले कई वर्षों से वे दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ रीजनल डेवलपमेंट में चेयरपर्सन के रूप में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने उन्हें एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त किया। प्रोफेसर मिलाप पूनिया ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया और वे आगामी तीन साल तक वीसी के रूप में सेवाएं देंगे। प्रोफेसर पूनिया जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन साइंसेज रिमोट सेंसिंग अर्बन स्टडीज डिजास्टर मैनेजमेंट और क्लाइमेट चेंजिंग मामलों के विशेषज्ञ हैं।

     

    बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने की ठान लो

     

    प्रोफेसर पूनिया ने कहा कि स्टूडेंट लाइफ से ही युवाओं को बड़े सपने देखते रहने चाहिए। फिर उन सपनों को पूरा करने के लिए पूरा दम लगाते हुए मेहनत करते रहना चाहिए। मेहनत और लगन का परिणाम हमेशा सुखद होता है। उन्होंने कहा कि निरंतर समर्पण भाव से की गई मेहनत का ही परिणाम है कि वे आज वाइस चांसलर जैसे गरिमामय पद तक पहुंच पाए हैं। यह पद उनके लिए गर्व की बात होने के साथ बड़ी जिम्मेदारी वाला भी है जिसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

     

    सामूहिक प्रयासों से हासिल करेंगे लक्ष्य

     

    वीसी के रूप में पदभार ग्रहण करते समय प्रोफेसर मिलाप पूनिया ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद को नमन करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप एमडीयू को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध को बढ़ावा, समावेशी वातावरण, विद्यार्थियों के समग्र विकास और शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एमडीयू की विकास यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता, डिजिटल नवाचार और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिल सके और विश्वविद्यालय राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सके।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बाबा साहेब के संविधान की वजह से ही आज सभी को शिक्षा मिल रही: पीसीसी चीफ
    Next Article
    स्टूडेंट-फर्स्ट अप्रोच से बदलेगा एजुकेशन का भविष्य: अर्पित अग्रवाल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment