Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गोबर और मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली

    1 hour ago

     देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने किया 'वोकल फॉर लोकल' का आह्वान"

    जयपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वॉकल फॉर लोकल' के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने एक बड़ी पहल की है। प्रदेश के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आमजन से अपील की है कि इस बार दीपावली पर अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए गाय के गोबर और मिट्टी से बने दीयों व कलाकृतियों का ही उपयोग करें।  मंत्री कुमावत ने कहा कि गो-उत्पादों और पारंपरिक मिट्टी के दीयों को अपनाकर हम न केवल अपनी संस्कृति को सहेजेंगे, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और गरीब तबके को सीधा आर्थिक संबल मिलेगा। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंदिरों के लिए विशेष बजट

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार दीपावली पर देवस्थान विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मंदिरों की विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट जारी किया गया है।

    धार्मिक पर्यटन और आस्था को मिल रहा बढ़ावा

    पिछले कुछ वर्षों का उल्लेख करते हुए  कुमावत ने प्रसन्नता जताई कि राज्य सरकार द्वारा हर साल प्रदेश के आराध्य देवों और प्रमुख मंदिरों की सजावट के लिए निरंतर योगदान दिया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से न केवल त्योहारों की रौनक बढ़ी है, बल्कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक पर्यटन को भी एक नया विस्तार मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार की दीपावली प्रदेश में समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का नया संदेश लेकर आएगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीसीएम मसाला ने लॉन्च की ऐतिहासिक ‘धनवर्षा योजना 2026-27’: खुदरा विक्रेताओं के लिए दिवाली से पहले दिवाली का तोहफ़ा
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: पंचायती राज चुनावों में 'मतदाता जागरूकता यात्रा' पर राज्य निर्वाचन आयोग की रोक निरस्त

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment