Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बाबा साहेब के संविधान की वजह से ही आज सभी को शिक्षा मिल रही: पीसीसी चीफ

    1 day ago

    सीकर/जयपुर।भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेस जनों द्वारा बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलवाई तथा सीकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही दिवगंत हूए पुर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद झुर्रियां के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

          भारत रत्न संविधान निर्माता,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी* की 135 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर हमें नाज है। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब के संविधान की वजह से ही आज सभी को शिक्षा मिल रही है सभी को समानता का अधिकार मिला लोकतंत्र मजबूत हुआ,लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी है। 5 साल का कार्यकाल समाप्त हुए लंबा समय बीतने पर भी भाजपा सरकार प्रदेश में समय पर पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव नहीं करवा कर संविधान का अपमान कर रही है। भाजपा शासन में संविधान की पालना नहीं हो रही है इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का धर्म बनता है कि भारत का संविधान भारत की आत्मा है उसकी पालना हो सभी को समानता का अधिकार मिले गरीबों को संबल मिले इस हेतु कमर कस संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा।

                इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलना है संविधान का सम्मान करना है। हमें अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्य की पालना भी करनी है। आज रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता आम आदमी के मताधिकार के अधिकार से आज जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं ।

                      इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, जिला प्रभारी विशाल जांगिड़,धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, संगठन महासचिव एड पुरुषोत्तम शर्मा,प्रदेश महासचिव रामजीलाल शर्मा,फुल सिंह ओला, निवर्तमान सभापति जीवण खान, प्रधान मदनलाल सेवदा, मुस्तफा कुरेशी, युवराज वशिष्ठ,किशन सिंह चौहान, अनील बुरड़क,सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, संजू देवी गोदारा, संजू देवी अलोदा, विरेन्द्र सिंह अनोखु, पुर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा,ओमप्रकाश नागा,सीए सुनील मौर,ब्लाक अध्यक्ष राजेश सैनी, राजेंद्र सामोता, जगदीश फौजी, राजेंद्र पाटोदा,मुश्ताक तंवर, अब्दुल रजाक पंवार, मोहरसिंह गोड़,डाॅ कुलदीप ढाका,मो तौकीर खत्री, नरेंद्र छबरवाल, अल्ताफ रंगरेज, नरेश सैनी,बलबीर थौरी,सज्जन कुमावत,मो जमील बहलिम,एड हरीश मिश्रा, पप्पू पहलवान, रामेश्वर बानूड़ा,बनवारी लाल भास्कर, मांगीलाल बराला, मदनलाल चीरानिया, महीपाल ढाका,विनोद जांगिड़, अनिल चौधरी, इमरान बहलीम, सकील जाटु, विकास कृष्णीया, मुकुंद तिवाड़ी,,सुनील मारोठिया, गोविंद पटेल,भींवाराम चौधरी,राजेंद्र सैनी,, बिरजू सरपंच भढाढर,शिवपाल सिंह सरपंच, महेंद्र गहलोत,टिकुराम गहलोत,मदन बिडो़दी,निखील कुमावत, आबिद अली, संदीप ओला, महावीर जांगिड़, इतिहास पाराशर, शीशराम सोमरा,धर्मेंद्र गठाला सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन के बाद सख्ती: 300 से अधिक हिरासत में, सात मामले दर्ज; प्रशासन ने जांच तेज की
    Next Article
    महाराजा कॉलेज से निकल कर एमडी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने प्रोफेसर मिलाप पूनिया, एलुमिनाई ने रोहतक जाकर दी बधाई

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment