Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला नेतृत्व साइक्लोथाॅन ने रचा इतिहास : विश्व साइकिल दिवस पर सैकड़ों साइकिल चालकों ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    2 hours ago

    जयपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में आयोजित "विमेन लेड साइक्लोथॉन-2026" का तीसरा संस्करण उत्साह, ऊर्जा और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। महिला नेतृत्व आधारित इस अनूठे आयोजन में लगभग 250 साइकिल चालकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जोशीले जुम्बा एवं एरोबिक्स सत्र से हुआ, जिसने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया। साइक्लोथॉन की विशेषता यह रही कि इसमें महिलाओं और युवतियों के साथ-साथ 20 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी श्री सुज्योति प्रकाश जैन (78 वर्ष) रहे, जिन्होंने युवाओं के साथ पूरे उत्साह से साइकिल चलाई। इस साइक्लोथॉन का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त आयरनमैन अवार्डी डॉ. साधना आर्या सहित वरिष्ठ महिला साइकिल चालकों ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालीचरण सराफ, विधायक, मालवीय नगर, जयपुर ने साइकिलिंग के स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक एवं परिवर्तनकारी संदेश देते हैं।इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज (ISLS) के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार ने हरित परिवहन एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने में साइकिलिंग की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. सीमा अग्रवाल, प्राचार्य, कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर ने कहा कि साइकिलिंग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रो. हेमंत पारीक, प्राचार्य, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रारम्भ हुई इस पहल का तीसरा संस्करण अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए एक भव्य जन-अभियान के रूप में स्थापित हो चुका है। इस अवसर पर प्रो. सुमन कुमार शर्मा, प्रो. जी.सी. जैन, प्रो. मधु कुमार, डॉ. नीता पाटनी, श्री विकास रुस्तगी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संध्या यादव ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित किया तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर साइक्लिंग को समर्पित विभूतियों को व्हिलस् आॅफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कल्ट साइकिल्स के सौजन्य से आयोजित लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की गई, जिसकी विजेता सुश्री भूमिका धीर रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमूल, रेनोवा ऑन्कोलॉजी एवं जयपुर साइकिल का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजन समन्वयक डॉ. रितु जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन महिला नेतृत्व, स्वास्थ्य जागरूकता, हरित परिवहन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण जन-अभियान सिद्ध हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गांधी का कोई विकल्प नहीं - प्रो. विजयलक्ष्मी मोहन्ती
    Next Article
    महिला नेतृत्व साइक्लोथाॅन ने रचा इतिहास : विश्व साइकिल दिवस पर सैकड़ों साइकिल चालकों ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, गर्ल्स ने लिया बढ़चढ़कर भाग

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment