Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “कॉरपोरेट्स एवं स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय प्रबंधन कौशल” विषय पर एक व्याख्यान का सफल आयोजन

    3 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में बुधवार को आर्थिक प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन (ई.ए.एफ.एम.) विभाग द्वारा संस्थान के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के सहयोग से “कॉरपोरेट्स एवं स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय प्रबंधन कौशल” विषय पर एक व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री सुरभि सिंघल रहीं, जो एक डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ एवं डीब्रांडकैंप की संस्थापक हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन के व्यावहारिक एवं समकालीन पहलुओं से अवगत कराया। अपने व्याख्यान में सुश्री सिंघल ने ईयूएसपैनप मॉडल को विस्तार से समझाते हुए बताया कि ई का आशय एक्सेल से है, यू का अर्थ व्यावसायिक समझ, एस का अर्थ वित्तीय विवरण, पी का आशय वित्तीय विवरण प्रस्तुतीकरण, ए का अर्थ वित्तीय विश्लेषण, एन का अर्थ वित्तीय मॉडलिंग अथवा व्यवसाय मॉडलिंग तथा पी का आशय वित्तीय प्रवीणता से है। इस मॉडल के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को आधुनिक व्यावसायिक परिवेश में आवश्यक वित्तीय दक्षताओं की स्पष्ट समझ प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने व्याख्यान की सराहना करते हुए छात्राओं को इसी प्रकार मेहनत करके आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। आयोजित व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं में व्यावहारिक वित्तीय जागरूकता, वास्तविक व्यावसायिक समझ, उद्यमशीलता की सोच तथा जोखिम मूल्यांकन क्षमता का विकास हुआ। डॉ. रागिनी शर्मा, विभागाध्यक्ष, आर्थिक प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन (ई.ए.एफ.एम.) विभाग के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 57 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कॉरपोरेट एवं स्टार्टअप क्षेत्र के लिए आवश्यक वित्तीय कौशल से सशक्त बनाना था, जिसमें महाविद्यालय पूर्णतः सफल रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    छात्रों के लिए करियर वेबिनार 16 अप्रैल को, विशेषज्ञ और Alumni करेंगे मार्गदर्शन
    Next Article
    संविधान की गूँज और मशालों की रोशनी से जगमगाया राजस्थान विश्वविद्यालय

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment