Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    छात्रों के लिए करियर वेबिनार 16 अप्रैल को, विशेषज्ञ और Alumni करेंगे मार्गदर्शन

    3 hours ago

    — भविष्य की दिशा तय करने में छात्रों को मिलेगी विशेषज्ञ सलाह

    जयपुर। 10वीं एवं 12वीं कक्षा के पश्चात उपयुक्त विषय एवं करियर का चयन करना वर्तमान समय में विद्यार्थियों के समक्ष एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में उभरकर सामने आया है। विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा एक विशेष करियर मार्गदर्शन वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार दिनांक 16 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वेबिनार का विषय है -

    'सही निर्णय, सुनहरा भविष्य : 10वीं के बाद उपयुक्त विषय चयन एवं 12वीं के बाद का उपयुक्त मार्ग'

    वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों, करियर विकल्पों एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में सरल एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

    करियर वेबिनार में पूर्व छात्र (Alumni) भी सहभागिता करेंगे और 10वीं एवं 12वीं के पश्चात अपने करियर से जुड़े निर्णय, चुनौतियों एवं सही दिशा का चयन कर सफलता प्राप्त करने के अनुभवों को विद्यार्थियों संग साझा करेंगे। 

    इसके अतिरिक्त, विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही, 12वीं के पश्चात उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों—जैसे उच्च शिक्षा, व्यावसायिकपाठ्यक्रम एवं अन्य संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

    यह वेबिनार YouTube के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्र भी आसानी से जुड़ सकेंगे। 

    https://youtube.com/live/CyDWYbhCgrE?feature=share

    राज्य सरकार की यह पहल न केवल छात्रों को सही मार्ग दिखाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पी.टी.ई.टी.2026: अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए काउंसलिंग में स्थानीय कॉलेज को दी जाएगी प्राथमिकता*
    Next Article
    “कॉरपोरेट्स एवं स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय प्रबंधन कौशल” विषय पर एक व्याख्यान का सफल आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment