Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में पश्चिम क्षेत्रीय रूपक महोत्सव–2026 का भव्य समापन

    2 days ago

    नासिक एवं जयपुर परिसर संयुक्त विजेता घोषित

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय रूपक महोत्सव–2026 का भव्य समापन समारोह दिनांक 29 जनवरी 2026 को सायं सम्पन्न हुआ। समारोह के संरक्षक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के माननीय कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात नाट्यविद् प्रो. भारतरत्न भार्गव संस्थापक, कलागृह नाट्यकुलम् थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. मदन मोहन झा तथा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय अपूर्व जोशी वित्त सलाहकार राजस्थान विधानसभा रहे। समारोह के सारस्वत अतिथि प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो.श्रीधर मिश्र ने। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. मदन मोहन झा ने संस्कृत नाट्य परम्परा को भारतीय संस्कृति की जीवंत धरोहर बताते हुए कहा कि संस्कृत नाटक भारतीय जीवन मूल्यों के संवाहक हैं। प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने महोत्सव में प्रस्तुत 11 नाट्य प्रस्तुतियों की समग्र समीक्षा करते हुए संस्कृत नाट्य परम्परा को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय ने वाचिक, आंगिक एवं आहार्य अभिनय के सशक्त अभ्यास पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि प्रो. भारतरत्न भार्गव ने नाट्य मंचन से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा संस्कृत नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। निर्णायक मंडल द्वारा अभिनय, निर्देशन, मंच-सज्जा, प्रकाश एवं संगीत के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय दिल्ली, प्रो. शिवानी वी. कर्नाटक, प्रो. कविता होल्ले रामटेक नागपुर, प्रो. सरोज कौशल जोधपुर, प्रो. नन्दा जयंत पुरी उड़ीसा, डॉ. राजीव आचार्य, डॉ. एस. रंगनाथन् एवं सुश्री कलाईवाणी राजमोहन शामिल रहे।

    *ये रहे विजेता*

    रूपक महोत्सव सह संयोजक डॉ राकेश कुमार जैन ने बताया कि क्षेत्रीय रूपक महोत्सव में प्रथम पुरस्कार केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक परिसर एवं जयपुर परिसर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार भोपाल परिसर को तथा तृतीय पुरस्कार लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (चाणक्य) का पुरस्कार आयुष मिश्रा (लखनऊ परिसर) को, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (हीरादे) का पुरस्कार पलक गुप्ता (जयपुर परिसर) को प्रदान किया गया। सर्वोत्तम प्रकाश व्यवस्था के लिए शहज़ोर अली (जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर), सर्वोत्तम संगीत निर्देशन के लिए डॉ. संजय द्विवेदी (भोपाल परिसर), सर्वोत्तम निर्देशक के लिए डॉ. स्नेहलता शर्मा तथा सर्वोत्तम रंगमंच सज्जा (आहार्य) के लिए डॉ. देवेंद्र पाठक (नासिक परिसर) को सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रो वाई एस रमेश. प्रो सुरेन्द्र कुमार शर्मा,प्रो विष्णुकांत पाण्डेय सह निदेशक प्रो. शीशराम प्रो. बोधकुमार झा प्रो.कृष्णा शर्मा डॉ.रानी दाधीच डॉ नमिता मित्तल मनोज मिश्रा दीपक भारद्वाज विनोद कुमार डॉ अनमोल शर्मा डॉ दिनेश यादव अर्जुन देव संदीप कुमार उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित शर्मा एवं डॉ. विपाशा जैन द्वारा किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आबादी क्षेत्रों में वन्य जीवों के मूवमेंट की सूचना के लिए जल्द शुरु होगा हेल्पलाइन नंबर 1926- वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री
    Next Article
    सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चतुर्थ एवं पंचम दिवस सामाजिक कल्याण, योग, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता को समर्पित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment