Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तख्तगढ़ सीएचसी का किया निरीक्षण

    1 hour ago

    आरएमआरएस की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

    तख्तगढ़। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान तखतगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने चिकित्सालय की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से अस्पताल में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही अस्पताल में प्रस्तावित नए निर्माण कार्यों, परिसर की नियमित स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों व उनके परिजनों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

    अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    कैबिनेट मंत्री ने बैठक में उपस्थित संबंधित प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों (परिजनों) को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए।

    अस्पताल परिसर का किया जमीनी निरीक्षण

    बैठक के समापन के पश्चात मंत्री कुमावत ने स्वयं अस्पताल के विभिन्न वार्डों और परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की स्थिति देखी, इनडोर व आउटडोर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क दवा वितरण केंद्र (डीडीडब्लयू) का भी निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता की जांच की। मंत्री ने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और मिलने वाली मुफ्त दवाओं के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने की हिदायत दी।

    निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन का निरीक्षण

    पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री होने के नाते जोराराम कुमावत ने अपने मूल विभाग की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तखतगढ़ स्थित राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का मुख्य रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता को देखा और उपस्थित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया कि भवन का निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों और मूक पशुओं को जल्द से जल्द आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

    तखतगढ़ प्रवास और निरीक्षण के दौरान सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, ललित रांकावत निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका तखतगढ़, पूनम सिंह परमार जिला उपाध्यक्ष, मनोज नामा निवर्तमान उपाध्यक्ष नगरपालिका तखतगढ़, देवाराम चौधरी निवर्तमान पार्षद, दिनेश कुमावत पूर्व महामंत्री तखतगढ़ मंडल, श्री राम सिंह कांबवत उपाध्यक्ष तखतगढ़ मंडल मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैबिनेट मंत्री कुमावत ने ली समीक्षा बैठक, लाभार्थियों को बांटे पट्टे और चेक
    Next Article
    विदेसी भाषा सीखजो, पण मायड़ भासा कदे मत छोड़जो- निवृत्ति कुमारी मेवाड़, जेईसीआरसी ओरिएंट 2026

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment