Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) की बैठक में आंगनबाड़ी व बच्चों के विकास पर चर्चा

    3 months ago

    जयपुर। इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस (ICDS) और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) की जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) की तृतीय बैठक शनिवार को शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शिक्षा संकुल स्थित माधव सभागार में हुई बैठक में आंगनबाडि़यों के समन्वयन हेतु केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य हेतु दिशा निर्देश जारी करने, आंगनबाडि़यों के साथ संयुक्त प्रवेशोत्सव की योजना बनाने, पोषण ट्रैकर व आभा आईडी को ICDS के साथ एकीकृत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मेंटर शिक्षक, लेडी सुपरवाईजर एवं पीईईओ का संयुक्त प्रशिक्षण, भौतिक रूप से समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु गुणवत्ता मानक निर्माण, डीआरएम में ईसीसीई एजेंडा को शामिल करना, संस्कृत आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों के साथ समन्वित करना, प्री प्राइमरी मानकों का विकास, आंगनबाड़ी से निकलने वाले बच्चों के प्रमाण पत्र का विद्यारंभ से समन्वय व भौतिक रूप से समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों की राज्य व जिला स्तर पर ईसीसीई की मॉनिटरिंग आदि बिंदुओं पर पर भी चर्चा की गई। शासन सचिव ने अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य बजट 2026-27 में की गई आंगनबाड़ी विकास संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई जिस पर शासन सचिव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    बैठक में राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एआई के युग में अपनी 'ह्यूमन वॉइस' और मौलिक सोच को बनाए रखें सुरक्षित- वंडर ऑफ़ वर्ड्स, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी
    Next Article
    “केंद्रीय बजट 2026-27” विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment