Language Settings

अंडर-17 छात्रा वर्ग में कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, एसीबीईओ प्रियंका पंवार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

1 month ago

225

0

जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गांधी नगर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 छात्रा वर्ग के मुकाबले उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुए। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्रा खिलाड़ियों ने मैट पर अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर जयपुर पश्चिम की अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) प्रियंका पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता स्थल का अवलोकन कर विभिन्न मुकाबलों को देखा तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कराटे जैसे खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक आदर्श कुमार मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। दूसरे दिन अंडर-17 छात्रा वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रबंधन समिति के सदस्य पवनजीत पारीक एवं संतोष बोयत का सहयोग रहा। वहीं मुख्य मैच रेफरी केशव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न मुकाबले निर्धारित नियमों एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराए गए। प्रतियोगिता के दौरान विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दिनों में अन्य आयु वर्गों के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

 

Click here to Read More
Previous Article
जोधपुर संभाग में विशेष गिरदावरी और चारा डिपो खोलने पर चर्चा
Next Article
उपमुख्यमंत्री एवं महिला-बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में वाटिका में 'आंगन मिलन सेवा' का आयोजन, आंगनबाड़ी बहनों का किया सम्मान

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment