Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    70वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    5 hours ago

    जयपुर। बनीपार्क स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राममंदिर, रेलवे स्टेशन में 70वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। जयपुर पश्चिम के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम मुरारी रांकावत एवं रिसोर्स पर्सन मनीष शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

    विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक आदर्श कुमार मित्तल ने बताया कि 23 से 26 सितंबर 2026 तक चली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कराते के तकनीकी कौशल, एकाग्रता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता एवं समापन समारोह विद्यालय के समस्त अध्यापकों, ज्ञान कँवर, संतोष बोयत तथा कराते प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक डोली, केशव एवं मुरारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

    समारोह में रांकावत ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ‘फ्रेशर्स गाला-2026’ का भव्य आयोजन
    Next Article
    5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का राजस्थान प्रदेश के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बाबा की महाआरती उतारकर किया शुभआरंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment