Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का राजस्थान प्रदेश के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बाबा की महाआरती उतारकर किया शुभआरंभ

    5 hours ago

    चोमू के लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के तत्वाधान में 26 सितंबर को पांचवे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का शुभआरंभ महोत्सव के मुख्यअतिथि राजस्थान प्रदेश के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, चोमू के जनप्रिय नेता एवं भाजपा के चोमू से पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा की महाआरती उतारकर किया!

    मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी ने बताया की पांचवा श्री श्याम महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन, 26 सितंबर को रुकमणि गार्डन रेनवाल रोड चोमू में हजारों भक्तों की मोजूदगी मे हर्षोलास से संपन्न हुआ! महोत्सव श्याम को 7 बजे से आरम्भ होकर देर रात तक चला! महोत्सव को लेकर चोमू की देव तुल्य जनता मे काफी उत्साह रहा! सभी ने अपने श्याम के नयनाभिराम दर्शन कर आत्मासार किया! चोमू के सभी भक्तों ने बाबा के दरबार मे हाजरी लगाने के बाद भजनों पर जमकर झूमे एवं बाबा को खूब रिझाया! महोत्सव मे चोमू के उपसभापति बाबूलाल सैनी, पार्षद संदीप शर्मा, पार्षद उषा शर्मा, पार्षद श्याम किरण शर्मा, पार्षद मनोज बागोरिया,पार्षद अनिता कुमावत, पार्षद आलोक जांगिड, पार्षद संदीप कुमावत, भाजपा नेता श्याम शर्मा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य पार्षद, शिक्षाविद् एवं आम जनता ने भाग लिया! अशोक विहार निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम मे कुलसचिव के पद पर कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने गैंगटोक से फोन पर श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के सफलता पूर्वक आयोजन पर खुशी व्यक्त की है एवं फोन पर मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी, सदस्य जयेश रावत, राजकुमार अग्रवाल, कमलेश सेन, विशाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, एवं सोहन सैनी सहित सभी सदस्यों के इस भक्ती महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन करने पर उन्हें हार्दिक भदाई एवं साधुवाद दिया है एवं आगे भी इसी प्रकार से बाबा का महोत्सव सफलता पूर्वक समय समय पर आयोजित करने को कहा है!

    लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के जयेश रावत ने बताया कि कानपुर से भजन सम्राट अभिषेक शुक्ला, सवाई माधोपुर से रितिका कनिका अग्रवाल, जयपुर से सुनील शर्मा एवं गोपाल सेन पार्टी भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति का रसपान कराया!

    मंडल के सदस्य जयेश रावत ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार श्री श्याम दरबार सेवा बांदीकुई के द्वारा किया गया।। उत्सव में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा की गयी। उत्सव में श्री सालासर बालाजी के पुजारी विष्णु दत्त पुजारी का पावन सानिध्य सभी भक्तों को प्राप्त हुआ। उत्सव की शुरुआत श्याम बाबा की आरती एवं उसके पश्चात गणेश जी महाराज माता रानी शंकर भगवान एवं बालाजी महाराज के भजनों से की गई! उसके उसके पश्चात बाबा श्याम के भाव भरे मधुर मधुर भजन की प्रस्तुति आए हुए भजन सम्राटों के दी तो भक्तों ने भी जमकर बाबा को रिझाया। महोत्सव मे बाबा की अखंड ज्योत भी जलाई गई एवं अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    70वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment