Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘‘जॉब फेयर का सफल आयोजन’’

    2 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर करियर गाईडेंस ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट द्वारा राजस्थान एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट के सहयोग से दिनांक 29 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय में एक भव्य जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जोड़कर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उनके करियर विकास को नई दिशा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए जॉब फेयर के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ इस जॉब फेयर में भाग लें और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दें। जॉब फेयर में देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख भागीदारों में बीएमडब्ल्यू, डेकाथलॉन, क्वेस कॉर्प, टेलिपरफॉर्मेंस, एसएलए फिनसर्व, जयपुर रग्स, सैलराइट, एमसीसी (मॉडल करियर सेंटर), होटल ग्रैंड उनियारा सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। कार्यक्रम के स्पॉन्सर पार्टनर के रूप में इमार्टिकस लर्निंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने छात्राओं को कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया, अपने रिज्यूमे प्रस्तुत किए तथा इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लिया। कंपनियों द्वारा ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग एवं चयन की प्रक्रिया भी संचालित की गई, जिससे अनेक छात्राओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। इस जॉब फेयर में लगभग 102 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इनमें से कुल 66 छात्राओं का चयन हुआ। जॉब फेयर के अंत में सेंटर की संयोजिका डॉ आकांक्षा गंडा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी। यह जॉब फेयर छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जहां उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझने और अपने कौशल को निखारने का अवसर मिला।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    103 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित, एचसीएल गुवी के साथ एमओयू से प्रशिक्षण व प्लेसमेंट के नए अवसर
    Next Article
    'शिफ्टिंग पर्सपेक्टिव्स- ए कैरेक्टर-सेंटर्ड एनालिसिस’ विषय पर प्रस्तुति

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment