Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    103 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित, एचसीएल गुवी के साथ एमओयू से प्रशिक्षण व प्लेसमेंट के नए अवसर

    2 hours ago

    डेटा साइंस कार्यशाला का प्रमाण पत्र वितरण एवं एमओयू समारोह सम्पन्न

     

    जयपुर। बियानी गर्ल्स कॉलेज के आईटी विभाग द्वारा आयोजित डेटा साइंस टेक्नोलॉजी कार्यशाला का प्रमाण पत्र वितरण एवं एमओयू समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

     

    इस अवसर पर कार्यशाला में सहभागिता करने वाली 103 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, आईटी एवं सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथ समझौते कर शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

     

    इसी क्रम में बियानी कॉलेज द्वारा एचसीएल गुवी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत छात्राओं को प्रशिक्षण, कार्यशालाएं, इंडस्ट्रियल विजिट तथा प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर इंडस्ट्रीज की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।

     

    एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान बियानी गर्ल्स कॉलेज की ओर से सीए अभिषेक बियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एमओयू के महत्व और प्लेसमेंट के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को इंडस्ट्री से जुड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और अपने कौशल को विकसित कर बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

     

    प्राचार्य डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने अपने संबोधन में प्रैक्टिकल स्किल्स पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक दक्षता ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।

     

    इस अवसर पर विनोद श्रीनिवासन ने छात्राओं को सॉफ्टवेयर कंपनियों के कार्य प्रणाली से अवगत कराया तथा नवीनतम तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए, जो छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। 

     

    इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    कार्यक्रम में आईटी विभागाध्यक्ष प्रो. सचिन बगोरिया एवं असोसिएट प्रो. राहुल अग्रवाल सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    “राजस्थान विश्वविद्यालय का अहम फैसला : प्रो. नुपूर माथुर को मिली महारानी कॉलेज की कमान”
    Next Article
    ‘‘जॉब फेयर का सफल आयोजन’’

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment