Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इग्नू में बी.एड, बी.एस.सी नर्सिंग व पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जुलाई 2026 सत्र की प्रवेष परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन आंमत्रित

    3 months ago

     इंदिरा गंाधी राष्ट्रीय मुक्त विष्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली ने बीएड, बीएससी नर्सिंग एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में जुलाई 2026 सत्र में प्रवेष हेतु आॅनलाइन आवेदन आंमत्रित किए है। बीएड, बीएससी नर्सिंग एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेष लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। बीएससी नर्सिंग एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों प्रवेष परीक्षा में सम्मलित होने के लिए विद्यार्थियों को आॅनलाइन आवेदन करना होगा जिसकी अंतिम तिथि 05 मार्च, 2026 है तथा बीएड पाठ्यक्रम के लिए 27 फरवरी, 2026 है।  

     

    डाॅ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेषक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर ने बताया कि बीएड, बीएससी नर्सिंग एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा में जो विद्यार्थी प्रवेष लेना चाहता है उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले वे अपना आवेदन कर लेंवे। प्रवेष परीक्षा से संबधित, प्रत्येक विषय की पूरी जानकारी, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य प्रासंगिक जानकारियों के लिए विद्यार्थी विष्वविद्यालय की वेबसाइट प्राप्त कर सकता है। प्रवेष परीक्षा एवं प्रवेष पत्र से संबंधित जानकारी जल्द ही विष्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

    उन्होंने यह भी बताया कि जिन विद्यार्थियों को बीएड, बीएससी नर्सिंग एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेष परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन करना होगा, हाॅर्ड काॅपी में किसी भी प्रकार का किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी प्रवेष परीक्षा से संबधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की ई-मेल पर पत्राचार कर सकता है। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    बजट में शिक्षा से संबंधित घोषणा की अक्षरशः पालना हो- राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ
    Next Article
    अब ग्रामीण भी डिजिटल तकनीक में होंगे दक्ष

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment