Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित हुआ अभाविप जयपुर प्रांत का 61 वाँ प्रांत अधिवेशन, 704 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग

    3 months ago

    सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा के नाम पर मुख्य सभागार साहस एवं स्वाभिमान की प्रतीक, कर्नाटक के उल्लाल राज्य की शासिका "वीरांगना रानी आब्बका चौटा" की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

    शिक्षा, छात्रावास एवं पर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर हुआ गहन चिंतन, चार प्रस्ताव हुए पारित

     जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत का 61वाँ प्रांत अधिवेशन गुलाबी जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में महाराणा प्रताप नगर के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा सभागार में 29-31 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें जयपुर प्रांत के कुल 704 प्रतिनिधि उपस्थित रहे । इस अधिवेशन में संगठनात्मक विकास, शैक्षिक नीतियों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    महाराणा प्रताप नगर में आयोजित अभाविप जयपुर के 61वें प्रांत अधिवेशन में कुल 4 प्रस्ताव पारित किये गये। "राजस्थान : संस्कृति, पर्यावरण, और वर्तमान चुनौतियों में युवा शक्ति की भूमिका", "राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की भावना के अनुरूप राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की शैक्षणिक सुदृढ़ता हेतु संरचनात्मक सुधार की आवश्यकता", "राजस्थान में छात्रावास व्यवस्था : समग्र मूल्यांकन और सुधार", "छात्रसंघ चुनाव : समाज में सक्षम नेतृत्व निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता" विषयक इन चार प्रस्तावों को प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों के अनुसार संशोधन कर पारित किया गया।

    अभाविप के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह ने पूरे प्रांतभर में अभाविप जयपुर प्रांत द्वारा किये गये क्रियाकलापों पर आधारित मंत्री प्रतिवेदन रखा, जिसमें प्रांत भर में हुए अभाविप के कार्यक्रम, गतिविधियाँ, आंदोलन तथा 1,59,286 सदस्यता के आकड़े की जानकारी दी। इस वर्ष सदस्यता अभियान में अभाविप जयपुर प्रांत ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ कर अब तक की सर्वाधिक सदस्यता की।

    अभाविप के 61वें प्रांत अधिवेशन में सत्र 2025-26 हेतु पुनः निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ. जिनेश जैन और नवनिर्वाचित प्रांत मंत्री शुभेंद्र सिंह को चुनावाधिकारी डॉ. धर्मवीर मीणा ने पदभार ग्रहण कराया। अभाविप के 61वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन 29 दिसंबर को हुआ, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम जी, अभाविप राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा, उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा अधिवेशन में पूरे समय उपस्थित रहे। ।

    प्रांत अधिवेशन में "युवा भारत का आवाहन विचार बैठक 2025 के क्रियान्वयन की दिशा" और "हल्दीघाटी युद्ध के सत्य और तथ्य और जुड़े विमर्श" विषय पर भाषण सत्र आयोजित हुआ। वही पाँच समानांतर सत्रों के माध्यम से विषय विशेषज्ञों द्वारा समसामयिक विषयों "राजस्थान की जनजाति परंपरा और विमर्श", Gen- Z ,AI, Chatgpt, " वंदे मातरम, स्वाधीनता काल का मंत्र", "राजस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा व गति" पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    30 दिसंबर को शोभा यात्रा व खुले अधिवेशन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा एवं प्रांत भर से आए छात्रनेताओं द्वारा "राष्ट्रीय शिक्षा नीति", "छात्रसंघ चुनाव", "महिला सशक्तिकरण" एवं "युवाओं में बढ़ते नशे की लत" जैसे विषयों के माध्यम से युवाओं को दिशा एवं सरकार को चेतावनी देने का कार्य किया ।

    अधिवेशन का एक प्रमुख आकर्षण भव्य प्रदर्शनी है, जिसका साहस और स्वाभिमान की प्रतीक, कर्नाटक के उल्लाल राज्य की शासिका वीरांगना रानी अब्बका के नाम पर रखा गया है। इस प्रदर्शनी में अभाविप के प्रांत स्तरीय अभियानों एवं कार्यक्रमों का विवरण, प्रा. यशवंत राव केलकर के संगठन कौशल, वंदे मातरम का इतिहास, संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन की अनुकरणीय बातें, सेल्फी पॉइंट, महाराणा प्रताप के शौर्य और हल्दीघाटी की गाथा तथा रानी अब्बक्का और भगवान बिरसा मुंडा के साहस को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति इस आयोजन को और विशेष बनाएगी।

    इस अधिवेशन में अपनी आगामी दिनों में अभाविप प्रांत भर में छात्रावास सर्वेक्षण अभियान चलाएगा। जिसमे सभी प्रकार के छात्रावासों का सर्वेक्षण किया जाएगा। महारानी अब्बका की 500वीं जन्मजयंती वर्ष के निमित्त विभिन्न परिसरों में प्रदर्शनी एवं कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती पर कार्यक्रम। संघ शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन के पंच प्रण का आग्रह। प्रो. यशवंत राब केलकर जन्मशती वर्ष के निमित कार्यकर्ता आग्रह, उद्बोधन एवं कार्यक्रमों का आयोजन। देश में लगाये गए आपातकाल की 50वीं वर्षगाँठ के निमित्त प्रांत में व्यापक अभियान। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के निमित्त प्रांत भर में कार्यक्रम। 'वंदेमातरम' की 150वीं वर्षगांठ के निमित महाविद्यालयों इकाइयो के साथ वंदेमातरम गान का अभियान तथा परिसर चलो अभियान के तहत 'स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम' के माध्यम से विद्यार्थियों में डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर नियंत्रण को लेकर भी प्रांत भर में अभाविप द्वारा अभियान चला जाएगा"।

    अभाविप जयपुर प्रांत के प्रांत मंत्री श्री शुभेंद्र सिंह ने कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वाँ प्रांत अधिवेशन केवल एक संगठनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण में युवाशक्ति की सक्रिय भागीदारी का सशक्त माध्यम बना, गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित इस अधिवेशन में 700 से अधिक प्रतिनिधि विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल होकर शिक्षा, समाज, छात्रावास, छात्रसंघ, पर्यावरण, सेवा और तकनीकी जैसे विषयों पर गहन चिंतन कर प्रस्ताव पारित किया। शहीद सर्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा के नाम पर मुख्य सभागार और वीरांगना रानी अब्बका के नाम पर प्रदर्शनी युवाओं में शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगी तथा उन्हें राष्ट्र प्रथम भाव के साथ छात्र एवं देशहित में कार्य करने की प्रेरणा बना ।"

    Click here to Read More
    Previous Article
    हर जिले के 2-2 पीएम श्री विद्यालयों का गहन निरीक्षण करेंगे संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी
    Next Article
    मैं अब भी अपने देश का राष्ट्रपति हूं: अमेरिकी अदालत में पेश होकर बोले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment