Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साह, खुशी एवं संगीत से भरा

    3 months ago

    हर छात्र अपने एडमिशन के समय से ही कॉलेज के सबसे खास कार्यक्रम फ्रेशर्स पार्टी का बेसबरी से इंतजार करता है। 09 जनवरी 2026 का दिन कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फोर वीमेन, जयपुर में शैषणिक वर्ष 2025-26 बैच के हर फ्रेशर के लिए उत्साह, खुशी एवं संगीत से भरा था। यह वह दिन है जब सीनियर एवं जुनियर कॉलेज का हिस्सा बनने का जश्न मनाने के लिए एकजुट होते हैं। नवागन्तुक छात्राओं का उत्साह के साथ स्वागत किया गया जिसका आयोजन महाविद्यालय के कल्चरल क्लब द्वारा ‘यूफोरिया’ थीम पर किया गया। कार्यक्रम कि शुरूआत प्राचार्या, डॉ. वर्तिका अरोड़ा द्वारा स्वागत भाषण से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति चौधरी (मिस दीवा राजस्थान 2019) उपस्थित रहीं। इन्होंने छात्राओं को जीवन में सफल होने के लिए सकारात्मक रहने को प्रोत्साहित किया एवं सभी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

    कार्यक्रम में मुख्यतः चार चरण रखें गए जिसमें प्रथम दो चरण रैम्प वॉक, तृतीय चरण टैलन्ट प्रतियोगिता एवं अंतिम चरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का था। छात्राओं ने फैशन राउण्ड, डान्स और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया। निर्णायकों ने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल के आधार पर विजेताओं का चयन किया। 

    कार्यक्रम में मिस फ्रेशर अर्शप्रिया सोनी, मिस रनर-अप राधिका शर्मा, मिस वर्सटाईल तनिष्का सिंह चौधरी रही। आरूषी शर्मा ने मिस यूनिक एवं सफलता वर्मा ने मिस बैस्ट ड्रेसर्ड का खिताब जीता। कार्यक्रम का सफल आयोजन सहायक आचार्य डॉ. पूर्णिमा गौतम एवं मिस रोशन अली ने किया। मंच संचालन छात्रा शिवि सरोल, अक्षरा सुसावत और डेनिस ने किया। कार्यक्रम के अन्त में छात्रा श्रेया सैनी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रामानंदाचार्य ने जन्म सत्ता की जगह व्यक्ति सत्ता को दिया महत्त्व
    Next Article
    लूणकरणसर विधानसभा के समस्त क्षेत्रों में स्थापित हुए विकास के नए आयामः खाद्य मंत्री —

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment