Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आज का भूकंप: पश्चिमी जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं टोक्यो

    3 months ago

    मंगलवार को पश्चिमी जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र शिमाने प्रांत के पूर्वी हिस्से में था। राहत की बात यह रही कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई

    अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की है। शिमाने के यासुगी शहर में भूकंप की तीव्रता जापान के शिंदो पैमाने पर ‘ऊपरी पाँच’ दर्ज की गई, जिस स्तर पर भारी फर्नीचर गिर सकता है और वाहन चलाना मुश्किल हो सकता है।

    JMA के मुताबिक, उसी क्षेत्र में इसके बाद 4.5, 5.1, 3.8 और 5.4 तीव्रता के कई छोटे झटके भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

    जापान प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है और चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर होने के कारण दुनिया के सबसे भूकंप-सक्रिय देशों में शामिल है। यहां हर साल औसतन 1,500 भूकंप दर्ज किए जाते हैं, जिनमें अधिकांश हल्के होते हैं, हालांकि नुकसान भूकंप की गहराई और स्थान पर निर्भर करता है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेएनयू में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे, उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने पर भड़के छात्र; BJP और कांग्रेस आमने-सामने
    Next Article
    यूपी में 6 जनवरी को स्कूल खुलेंगे या बंद? जानिए पूरा अपडेट

    Related विदेश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment