Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आबादी क्षेत्र में ही होगा उप जिला अस्पताल,बगरू का निर्माण - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

    2 days ago

    जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि गत राज्य सरकार ने बगरू कस्बे की पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत कर आबादी क्षेत्र से बाहर कर दिया था। इस सीएचसी को वर्तमान राज्य सरकार ने उप जिला अस्पताल का दर्जा दे दिया है और शीघ्र ही इसका कस्बे के आबादी क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को उनके निकट ही चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेगी।

     

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य कैलाश वर्मा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बगरू विधानसभा क्षेत्र में स्थित वाटिका की पीएचसी के लेबर रूम का 6 अगस्त 2025 को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत राज्य सरकार द्वारा पीएचसी वाटिका के नवीन लेबर रूम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये स्टेट फंड का प्रावधान किया गया, जिसे आगामी अप्रेल माह में जारी कर दिया जाएगा।

     

    इससे पहले विधायक श्री वर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बगरु में विगत दो वर्षों में एक सीएचसी, एक पीएचसी तथा 9 उप केंद्रों के भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। उन्होंने इनके प्रगतिरत कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में चालू/आगामी वित्तीय वर्षों में वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणावगुण के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र् के भवन के नवीन निर्माण पर विचार किया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने विधान सभा क्षेत्र बगरू के जर्जर/जीर्ण-शीर्ण स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची सदन की मेज पर रखी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना से बदलेगी चाकसू की तस्वीर
    Next Article
    धर्मयुद्ध: जब देवनारायण के प्रताप से डगमगा उठा बिसलदेव का सिंहासन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment