Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), सीतापुरा, जयपुर में हुआ वृक्षारोपण, विद्यार्थियों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

    3 days ago

    जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT), सीतापुरा, जयपुर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

     

    इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. केदार नारायण बैरवा, इंजी. अनिल बोयल, इंजी. महेंद्र कुमार वर्मा (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी), इंजी. चेतन कुमार, डॉ. सुमित शर्मा, इंजी. महेंद्र सैनी, इंजी. अश्विनी, इंजी. ओंकार बुनकर, राजेश कुमार बैरवा, इंजी. रूपेंद्र कुमार, , अशोक मौर्य, रामप्रसाद चौधरी तथा हजारी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    निदेशक डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंजी. महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

     

    कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान कर सकते हैं। वहीं वाइस चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने हरित, स्वच्छ एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुशासन के 12 वर्ष : देवस्थान विभाग की बड़ी तैयारी
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर एवं फीडिंग हैंड्स एनजीओ द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक खिलौना किटों का वितरण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment