Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली कैंट पर ट्रेनों के बंद ठहराव के विकल्प के रूप में पालम स्टेशन पर ठहराव की उठी मांग रेल मंत्री,

    1 hour ago

    उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एवं दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन, 13 ट्रेनों के पालम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की मांग

    जयपुर। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के चलते 1 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक 13 महत्वपूर्ण ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव बंद किए जाने के निर्णय के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसको लेकर समस्त दैनिक यात्रीगण, जयपुर–दौसा– बाँदीकुई राजगढ़ अलवर–खैरथल–रेवाड़ी–दिल्ली कैंट रेल यात्री संघ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर) तथा दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर सभी प्रभावित ट्रेनों का पालम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है।

    ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन प्रतिदिन हजारों यात्रियों की जीवनरेखा है। राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी सहित विभिन्न स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री भारतीय सेना, वायुसेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विभागों, निजी कंपनियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रतिदिन दिल्ली कैंट क्षेत्र पहुंचते हैं। इनमें अधिकांश कर्मचारी सुबह ट्रेन से दिल्ली पहुंचकर शाम को वापस अपने गृह नगर लौटते हैं।

    यात्री संघ ने बताया कि ट्रेन संख्या 12985 जयपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों का दिल्ली कैंट पर ठहराव बंद होने से यात्रियों को अब दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर उतरना पड़ रहा है। वहां से दिल्ली कैंट और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में करीब दो घंटे अतिरिक्त समय तथा अतिरिक्त परिवहन व्यय वहन करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों, महिलाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। संघ ने अपने ज्ञापन में सुझाव दिया है कि जब तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य जारी है, तब तक इन ट्रेनों का निकटवर्ती पालम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाए। पालम स्टेशन दिल्ली कैंट क्षेत्र के सबसे निकट होने के कारण लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी तथा समय और धन दोनों की बचत होगी।

    यात्री संघ ने जिन ट्रेनों के पालम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की मांग की है, उनमें 22481 जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला, 12985 जयपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, 12065 अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी, 22949 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20487 बाड़मेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20983 भुज–दिल्ली सराय रोहिल्ला, 15013 जैसलमेर–काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस, 20963 साबरमती–वाराणसी, 19601 उदयपुर सिटी–न्यू जलपाईगुड़ी, 12372 बीकानेर–हावड़ा, 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भुज, 12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला–अजमेर जनशताब्दी तथा 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला–बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं।

    यात्री संघ ने कहा कि रेलवे द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यदि निर्माण कार्य की अवधि तक पालम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाता है तो इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। संघ ने रेल प्रशासन से इस जनहित से जुड़े विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान का आयोजन किया

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment