Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रेज़री से पास बिल पर अघोषित रोक जारी, कार्मिकों को नहीं मिल रहा भुगतान

    2 hours ago

    शिक्षकों एवं कार्मिकों तथा अधिकारियों को अपने वेतन के अलावा सेवानिवृत्ति पर जीपीएफ, बीमा, ग्रेजुएटी, बकाया पीएल का भुगतान, सेवारत को जीपीएफ लोन, बीमा लोन, सरैण्डर लीव आदि अन्य बिलो का भुगतान 5-6 महिनों से नहीं हो रहा है।

    कार्मिक जीपीएफ में प्रतिमाह वेतन से राशि कटवाकर आवश्यकता के लिए सरकार के पास जमा करवाते हैं।

    सेवानिवृत्ति पर उक्त सभी जमा राशि का भुगतान करने का प्रावधान है।

    सरकार द्वारा सेवारत कार्मिक की संतान के विवाह अथवा अन्य घरेलू आयोजन पर जीपीएफ बैलेंस से लोन देने का प्रावधान किया हुआ है।

    कार्मिक आवश्यकता के अनुसार ऋण एप्लाई करते हैं।

    व्यवस्था के अनुसार ऋण के बिल ट्रेजरी से जल्दी पास हो जाते हैं लेकिन ECS नहीं होने से इनका भुगतान नहीं मिल रहा है, राज्य सरकार की रोक लगी हुई है।

    अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकिकृत के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से शिक्षक एवं कार्मिक तथा अधिकारी महासंघ को‌ अवगत करा रहे हैं कि उनके द्वारा आवेदन किए गए जीपीएफ ऋण, लीव सरेंडर, बकाया वेतन एरियर आदि बिल ट्रेज़री से पास हो चुके हैं।

    लेकिन पास बिल के ECS नहीं होने से शिक्षकों एवं कार्मिकों तथा अधिकारियों को अपना रुपया भी जरूरत के समय नही मिल पा रहा है।

    महासंघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि ट्रेजरी से पास हुए बिलों को ECS करने के निर्देश संबंधितों को दिलवाया जाना चाहिए।

    महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि महासंघ ने मुख्यमंत्री से पत्र में आग्रह किया है पे मैनेजर पर FIFO (first in first out) का प्रावधान करवाया जावे, ताकि पहले पारित हुआ बिल पहले ECS हो सके।

    महासंघ के संरक्षक शिक्षक नेता शिव शंकर ओझा ने कहां की डबल इंजन सरकार में कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं डबल इंजन की सरकार में पिछले 6 माह से कर्मचारियों को उनकी कैटोती का पैसा देने के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके शिक्षकों तथा कार्मिकों में रोष व्याप्त है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    किताबों से खेतों तक: रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने जाना औषधीय पौधों और जैविक खेती का विज्ञान”

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment