Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तीर्थ यात्रा के लिए बुजुर्गों में क्रेज : 1,92,313 ने कराया रजिस्ट्रेशन

    2 hours ago

    -1.10 लाख करना चाहते हैं हवाई सफर

    -देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने दी जानकारी

    जयपुर। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। विभाग को इस वर्ष प्रदेशभर से भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो इस योजना के प्रति बुजुर्गों के भारी उत्साह को दर्शाते हैं। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि विभाग को इस बार कुल 1,14,579 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के माध्यम से कुल 1,92,313 वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल आवेदकों में से 1,10,413 वरिष्ठजनों ने हवाई सफर के जरिए तीर्थ दर्शन करने की इच्छा जताई है।  कुमावत ने बताया कि प्रदेश के सभी 41 जिलों से बुजुर्गों ने इस योजना के तहत अप्लाई किया है। हमेशा की तरह जयपुर जिला सबसे आगे रहा है, जहां से सर्वाधिक 13,063 आवेदन मिले हैं। सबसे कम फलौदी जिले से 559 आवेदन आए हैं।

     15 प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन

    देवस्थान विभाग इस बार भी वातानुकुलित ट्रेन के जरिए 50 हजार वरिष्ठजनों को देश के 15 प्रमुख और पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करवाएगा। इन स्थलों में द्वारकापुरी–नागेश्वर–सोमनाथ, मथुरा–वृंदावन–बरसाना–आगरा–अयोध्या,सम्मेदशिखर–पावापुरी–वाराणसी–सारनाथ, हरिद्वार–ऋषिकेश–अयोध्या–वाराणसी–सारनाथ, कामाख्या–गुवाहाटी, गंगासागर–कोलकाता, जगन्नाथपुरी–कोणार्क, रामेश्वरम–मदुरई, वैष्णो देवी–अमृतसर–वाघा बॉर्डर, महाकालेश्वर, उज्जैन – ओंकारेश्वर – त्र्यंबकेश्वर – घृष्णेश्वर – एलोरा, तिरुपति – पद्मावती, बिहार-शरीफ, श्री हजूर साहिब, नांदेड़, पटना साहिब, गोवा के मंदिर एवं चर्च जैसे प्रसिद्ध मंदिर शामिल हैं। वहीं, 6 हजार वरिष्ठजनों को हवाई जहाज के जरिए पशुपतिनाथ (नेपाल) के दर्शन करवाए जाएंगे।  कुमावत ने बताया कि बुजुर्गों को उनके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर ट्रेन या हवाई जहाज द्वारा इन स्थानों पर ले जाया जाएगा।

     

    जिलावार आवेदक पत्रों की संख्या

     

    इस बार 41 जिलों से 114579 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके तहत जयपुर जिले से 13063, जोधपुर से 6422, कोटा से 5752, उदयपुर से 5078, अजमेर से 4727, बीकानेर से 4527, पाली से 4081, भीलवाड़ा से 3959, डूंगरपुर से 3599, सीकर जिले से 3460 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह अलवर से 3089, हनुमानगढ जिले से 3063, डीडवाना-कुचामन से 3005, झालावाड़ से 2967, श्रीगंगानगर से 2958, चितौड़गढ से 2781, बांसवाड़ा से 2683, सवाईमाधोपुर से 2606, बूंदी से 2603, चूरू से 2556, नागौर से 2510, भरतपुर 2446, सिरोही 2405, बांरा 2279, दौसा से 2197, टोंक से 2057, झुंझुंनु से 1976, ब्यावर जिले से 1716 आवेदन किए गए हैं। इसके अलावा राजसमंद जिले से 1637, करौली 1530, सलूंबर से 1521, जालोर से 1514, बाड़मेर से 1192, प्रतापगढ से 1081, बालोतरा 1063, धौलपुर से 896, डीग से 865, कोटपुतली-बहरोड़ से 826, खैरथल-तिजारा से 715, जैसलमेर से 618 तथा फलौदी जिले से 559 आवेदन किए जा चुके हैं।

     

    चयन प्रक्रिया और आगामी चरण

    मंत्री कुमावत ने बताया कि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण यात्रियों का चयन जिलावार आवंटित कोटे के अनुसार कंप्यूटर लॉटरी (जिला स्तरीय समिति के माध्यम से) द्वारा किया जाएगा। मुख्य सूची के साथ-साथ एक प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी तैयार की जाएगी, ताकि किसी यात्री के न जाने पर दूसरे को मौका मिल सके। चयनित वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और चिकित्सा सहायता पूरी तरह निशुल्क दी जाएगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025 में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई
    Next Article
    सेई बांध टनल विस्तार : अब गुजरात नहीं जाएगा पानी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment