Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टेक्सटाइल डाइंग एवं प्रिंटिंग” कार्यशाला का सफल आयोजन

    1 week ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर के गृह विज्ञान एवं जीपीईएम विभाग द्वारा दिनांक 14 से 16 मई 2026 तक तीन दिवसीय “टेक्सटाइल डाइंग एवं प्रिंटिंग” कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पारंपरिक एवं आधुनिक वस्त्र रंगाई व छपाई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को सक्रिय रूप से भाग लेने तथा इस अवसर का उपयोग अपनी व्यावहारिक एवं रचनात्मक क्षमताओं के विकास हेतु करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के प्रथम दिन (14ध्5ध्26) सत्र विशेषज्ञ पापिया बनर्जी, सहायक आचार्य, जीपीईएम विभाग, कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर, ने छात्राओं को टेक्सटाइल डाइंग एंड प्रिंटिंग की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया। उन्होंने वस्त्र, फैशन एवं होम फर्निशिंग के क्षेत्र में इन तकनीकों के महत्व को समझाइए तथा विभिन्न रंगाई एवं छपाई विधियों की सैद्धांतिक जानकारी दी। कार्यशाला के दूसरे दिन (15ध्5ध्26) सत्र विशेषज्ञ निक्कू शेखावत, सहायक आचार्य, श्री भवानी निकेतन महाविद्यालय जयपुर ने लेहरिया, प्लीटिंग, बांधनी, शिबोरी एवं मार्बलिंग जैसी टाई-एंड-डाई तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कपड़े की रंगाई हेतु डाई बाथ तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यषाला के तीसरे दिन (16ध्5ध्26) छात्राओं ने ब्लॉक प्रिंटिंग एवं स्क्रीन प्रिंटिंग तकनीकों, प्रिंटिंग टेबल की उचित व्यवस्था, रंगों की तैयारी, ब्लॉक एवं स्क्रीन के सही उपयोग तथा आकर्षक एवं साफ प्रिंट प्राप्त करने के उपयोगी सुझाव साझा किए। यह कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं सहभागितापूर्ण रही। इसमें लगभग 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पोद्दार संस्थान बेस्ट एनजीओ अवाॅर्ड ऑफ द ईयर 2026 से सम्मानित
    Next Article
    Bhopal Woman Death Case Draws Attention After Allegations Against Husband And Family

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment